साल 2020 में कई अभिनेताओं ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि इसी बीच टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा भी अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलते मिले। इसे आत्महत्या का मामला ही माना जा रहा है। अगर नजर डालें समीर के सोशल मीडिया अकाउंट पर तो उनका अकाउंट कुछ और ही कहता है। समीर के इंस्टाग्राम को देख लगता है कि उन्होंने पहले ही इस बात की ओर इशारा कर दिया था कि वो जिंदगी को लेकर निराश हो गए हैं।
अभिनेता समीर शर्मा के आखिरी तीन इंस्टाग्राम पोस्ट, खामोशी और उदासी हो रही थी बयां
दरअसल समीर बीते कुछ दिनों से ऐसी तस्वीरें साझा कर रहे थे जिन्हें देख लग रहा था कि समीर डिप्रेशन से जूझ रहे हैं। हालांकि आत्महत्या के एक हफ्ते पहले समीर सोशल मीडिया से दूर हो गए थे। लेकिन उससे पहले उन्होंने जो भी पोस्ट किए वो कुछ हद तक उनकी मानसिक स्थिति को समझने में मदद कर रहे हैं।
27 जुलाई को समीर ने एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने एक कविता लिखी थी। कविता की लाइन कुछ इस तरह थी - 'मैंने अपनी चिता बनाई और सो गया, और मेरी आग से वह जल गई। मेरे अंदर जो कुछ भी था वह सब उसमें जल गया। मैंने अपने सपनों से जागने के लिए उनका खून कर दिया। अब मेरे सपने चले गए और मैं हूं। मैं राख के साथ जागा और उसमें ही पड़ा था। जो बाकी रह गया था वह मैंने उठा लिया। और उसे एक धारा में छोड़ दिया। अब मैं यह उम्मीद करता हूं कि मेरी राख को इस बार बेहतर सपने मिलेंगे।'
@bleedingsoulpoetry @societyofpoetry #bleedingsoulpoetry. Photo by Samir Sharma.
A post shared by Samir Sharma (@samir5d) on
चिता और मौत से जुड़ी कविता के ठीक दूसरे दिन 28 जुलाई को समीर ने आसमान में नीले बादल और नीचे शांत समुद्र वाली तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक ओर किनारा है तो दूसरी ओर मुंबई की बड़ी बड़ी इमारतें। इस तस्वीर में न तो कोई इंसान है और न ही कोई परिंदा। इस तस्वीर को देखकर उनके डिप्रेशन की स्थिति का पता चलता है।
इसके अलावा समीर ने एक तस्वीर और साझा की। इस पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिसमें एक आदमी समुद्र किनारे पत्थरों पर हाथ बांधे अकेला खड़ा है। आसमान में काले बादल घुमड़ रहे हैं और सिर्फ एक परिंदा उड़ते दिख रहा है। इन सबको देखकर लग रहा है कि वे डिप्रेशन में थे। आखिरी तस्वीर से ये स्पष्ट नहीं है कि वे खुद समीर हैं या कोई और। ये तस्वीर 29 जुलाई को समीर ने साझा की थी। ये उनका आखिरी पोस्ट था। इसके बाद सीधे आज उनके दुखद निधन की खबर आई है।