फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 13' को हिट कराने के लिए मेकर्स ले सकते हैं ये बड़ा फैसला, देखते ही डर जाएंगे फैंस

Tue, 28 May 2019 12:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 28 May 2019 12:03 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 13 may follow horror theme concept this time
Salman Khan - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) का शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) हमेशा ही अपनी थीम और कंटेस्टेंट की वजह से चर्चा में रहता है। मेकर्स हर बार दर्शकों को लुभाने के लिए कुछ ना कुछ नया करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मेकर्स कुछ बड़ा बदलाव करने वाले हैं। खबरों की मानें तो इस शो में वह थीम देखने को मिल सकती है जिसके बारे में शायद आपने सोचा भी ना हो। हो सकता है कि आप उस थीम को देखकर डर भी जाए। 

Trending Videos
Salman Khan show Bigg Boss 13 may follow horror theme concept this time
salman khan bigg boss - फोटो : file photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार दर्शकों को 'बिग बॉस' में हॉरर थीम (Horror Theme) देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने अभी तक इस थीम को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। इस समय टीवी पर कई सारे सुपरनैचुरल शो चल रहे हैं। खास बात है कि इन शोज की टीआरपी भी बहुत अच्छी है। ऐसे में हो सकता है कि मेकर्स इन सीरियल से प्रेरित होकर 'हॉरर थीम' के बारे में सोच रहे हों। 

Salman Khan show Bigg Boss 13 may follow horror theme concept this time
Zareen Khan and Karan Patel - फोटो : twitter

'बिग बॉस सीजन 12' (Bigg Boss 12)फ्लॉप रहा था। खबरों की मानें तो इस बार कंटेस्टेंट का चुनाव मेकर्स बहुत ध्यान से कर रहे हैं। इस बीच कई सेलिब्रिटीज के नाम चर्चा में बने हुए हैं। कुछ साल से 'बिग बॉस' में आम आदमी भी बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे है। ऐसे में कहा जा रहा है इस बार मेकर्स केवल सेलिब्रिटीज को ही शो में एंट्री दे सकते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) के शो में हिस्सा बनने की खबरें हैं तो वहीं टीवी में गुस्सैल रमन भल्ला का किरदार निभाने वाला एक्टर करण पटेल (Karan Patel) का भी नाम सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 13 may follow horror theme concept this time
Hina Khan - फोटो : file photo

खास बात है कि करण पटेल 'बिग बॉस सीजन 11' में बतौर गेस्ट कई बार आए थे और हिना खान (Hina Khan) के खिलाफ कई बातें कही थीं। फिलहाल इन दोनों नाम को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है। सलमान खान (Salman Khan) ने हाल ही में एक वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान 'बिग बॉस' शो से जुड़ी कई सारी बातें बताई। इस इंटरव्यू के दौरान सलमान से बिग बॉस के फॉर्मेट को लेकर सवाल किया गया। 

विज्ञापन
Salman Khan show Bigg Boss 13 may follow horror theme concept this time
बिग बॉस - फोटो : file photo

जवाब में सलमान ने कहा- 'मैं इस फॉर्मेंट को पसंद नहीं करता हूं। एंडेमॉल और कलर्स ने लोगों को चुनकर उन्हें घर में लॉक करना पसंद है। इसके बाद इन लोगों के साथ मुझे डील करना पड़ता है। कभी मुझे मजा आता है लेकिन कभी बिल्कुल भी मजा नहीं आता। मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।' ऐसे में इतना तो तय है कि इस बार मेकर्स शो को हिट बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed