बिग बॉस 11 में सलमान खान की फीस को लेकर बहुत सी बातें मीडिया में चल रही हैं। सलमान इस शो को 8वीं बार होस्ट करने जा रहे हैं। एक अक्टूबर से शुरू होने वाला ये शो तीन महीने तक चलेगा। सलमान हर वीकेंड पर टीवी पर नजर आएंगे।
अगर सब ठीक रहा तो वीकेंड पर चैनल की टीआरपी आसमान छुएगी। हाल ही में हुए लॉन्चिंग शो के दौरान सलमान खान ने कहा कि चैनल की टीआरपी उन्हीं की वजह से है। अगर वो ना हों तो कोई टीआरपी नहीं आएगी।
पढ़ें- Bigg Boss 11: लॉन्चिंग पर बोले सलमान खान, 'मेरी वजह से ही तो आती है TRP'
लॉन्चिंग में जब चैनल के COO राज नायक से सलमान खान की फीस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सलमान खान कोई सस्ते एक्टर नहीं हैं। उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा- दे दो'। इसका मतलब ये हुआ कि सलमान सच में इस साल एक एपीसोड के लिए 11 करोड़ रुपए ले रहे हैं।
पढ़ें- टीवी के 'मुंगेरीलाल' ने बॉलीवुड को हिला डाला, बीवी ने लगाया था ऐसा आरोप महीनों रहे थे लापता
जबकि पिछले साल एक एपीसोड के 8 करोड़ रुपए लिए थे। सलमान जब भी बिग बॉस लेकर आते हैं तो सभी डेली सोप की टीआरपी खतरे में आ जाती है। इस बार सलमान के शो को टक्कर देने के लिए शाहरुख खान का 'टेड टॉक्स' और अक्षय कुमार का 'ग्रेट इंडियन लाफ्टर' भी है।
जब तीनों सुपरस्टार के शो क्लैश करने के बारे में सलमान से पूछा गया तो सलमान ने कहा, 'शाहरुख खान एक बहुत अच्छे होस्ट हैं। उनकी एक अलग पर्सनैलिटी है। वहीं अक्षय की भी कॉमिक टाइमिं कमाल की है। ये एक मुश्किल कॉम्पटीशन होगा।'