5 सालों बाद सलमान खान की 'परी' एक बार फिर से आपका दिल जीतने आने वाली है। यह परी कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के साथ बिग बॉस सीजन 7 में नजर आई थीं। खबरों की मानें तो 'परी' यानी की सृष्टी माहेश्वरी जल्द ही फिल्मों में एंट्री करने वाली है।
अगर आप इस सोच में डूबे हैं कि आखिर सृष्टि कौन है? यह टेलीविजन एक्ट्रेस है जिन्हें बिग बॉस सीजन 7 में जल्लाद के साथ देखा गया था। शो में एक 'संदूक का वार' टास्क हुआ था जिसमें से संदूक के अंदर से निकली थीं।
सृष्टि माहेश्वरी जल्द ही फिल्म 'शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड' में नजर आने वाली हैं। जो कि 23 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस फिल्म को गुरप्रीत सोंध ने डायरेक्ट किया है जिसमें राहुल बग्गा के अलावा राजपाल यादव नजर आएंगे।
बिग बॉस से सुर्खियां बटोर चुकीं 'परी' शो के और सीजन में नजर नहीं आई हालांकि जल्लाद लगातर हर सीजन में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते रहे। इस बारे में सृष्टि का कहना है - 'यह सलमान सर का बड़प्पन है कि उन्होंने मुझे याद रखा। वह अक्सर शो के दौरान यह कहते हुए दिखाई दिए कि परी कहा है? वह हमेशा छोटे से रोल के बारे में दर्शकों को याद दिलाते रहे।'
आपको बता दें, सृष्टि कई सारे टेलीविजन शो में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें बिग स्टार फेम, दो दिल बंधे एक डोरी से और थपकी प्यार की शामिल है। हालांकि उनकी आने फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी यह तो आना वाला वक्त ही बताएगा।