फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की मां इस शख्स को दहेज में लेकर आई थीं घर, इसे डांटकर पछता चुके हैं सलीम खान

Wed, 23 Oct 2019 12:51 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 23 Oct 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan father Salim Khan revealed shocking thing about his servant Gangaram
Salman Khan Family and Gangaram - फोटो : file photo

कुछ वक्त पहले सलमान खान (Salman Khan) अपने दोनों भाइयों और पिता सलीम खान के साथ कपिल शर्मा के शो में गए थे। इस शो के दौरान ना केवल सलीम खान बल्कि सलमान सहित दोनों भाइयों ने निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे। इस दौरान बातों ही बातों में सलीम खान ने कपिल शर्मा को ऐसी बात बताई जिसे जानकर आपको बिल्कुल भी यकीन नहीं होगा। यह बात 'खान' खानदान के नौकर गंगाराम से जुड़ी है। जानिए कौन हैं गंगाराम? और क्यों वह सलमान के परिवार का अहम हिस्सा है। 

Salman Khan father Salim Khan revealed shocking thing about his servant Gangaram
Salim, Salman and Salma - फोटो : file photo

सलीम खान ने कपिल शर्मा शो में कहा था-  'घर में नौकर गंगाराम उनके परिवार का अहम हिस्सा है। सलमान की मां सलमा शादी करके जब आईं तो दहेज में गंगाराम को ले आई थीं। तब से वह हम लोगों के साथ है और सभी उससे प्यार करते हैं। सलमान और उनके दोनों भाई गंगाराम को मामा राम कहकर बुलाते हैं।' सलीम ने यह भी कहा था कि 'जब एक बार उन्होंने गंगाराम को डांट दिया था तो सलमा ने उनसे छह महीने तक बात नहीं की थी।' 

Salman Khan father Salim Khan revealed shocking thing about his servant Gangaram
Salim Khan and Salman Khan - फोटो : file photo

सलीम खान के बाद सलमान ने भी नौकर गंगाराम के बारे में ऐसी बात बताई जिसे जानकर सभी लोग हंस पड़े। सलमान ने कहा- 'मामा राम एलियन की तरह हैं। उनके चेहरे पर हमेशा शून्य का भाव रहता है।' इस शो में गंगाराम भी आए थे लेकिन उन्हें कपिल के बारे में नहीं पता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan father Salim Khan revealed shocking thing about his servant Gangaram
सलमान खान और कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें, कपिल शर्मा के शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस शो में सलमान अपने परिवार के अलावा 'भारत' फिल्म का प्रमोशन करने भी पहुंचे थे। उस वक्त उनके साथ कटरीना कैफ थीं। कपिल शर्मा शो की टीआरपी की बात करें तो फिलहाल उनका शो टॉप पांच से बाहर है। जहां एक ओर टीआरपी की खबर कपिल के प्रशंसकों के चेहरे पर निराशा ला सकती है तो वहीं एक और खबर उनके प्रशंसकों को खुश कर देगी।

विज्ञापन
Salman Khan father Salim Khan revealed shocking thing about his servant Gangaram
Ginni Chatrath baby shower - फोटो : instagram

कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कपिल की पत्नी गिन्नी की गोद भराई हुई। गोद भराई की तस्वीरें खूब चर्चा में रहीं। इस पार्टी में कपिल के शो की पूरी टीम शामिल हुईं। इसके अलावा बॉलीवुड सितारों ने भी इस पार्टी में शिरकत की थी। गिन्नी और कपिल दिसंबर माता-पिता बनने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- लिव-इन पार्टनर से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं शहनाज, डिप्रेशन के चलते हो गई थी ऐसी हालत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed