बिग बॉस का यह सीजन शुरुआत से ही लोगों का काफी मनोरंजन कर रहा है। घर में रोजाना एक के एक नए खुलासे हो रहे हैं। कब कौन सा राज खुल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। शो की शुरुआत से सलमान समेत हर किसी की जुबान पर एक नाम चढ़ गया है। वो नाम है खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताने वाली शहनाज गिल का। खुशनुमा अंदाज में प्रशंसकों का दिल जीतने वाली शहनाज ने अब अपने डिप्रेशन के दिनों पर बड़ा खुलासा किया है।
लिव-इन पार्टनर से ब्रेकअप के बाद टूट गई थीं शहनाज, डिप्रेशन के चलते हो गई थी ऐसी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शो में इस क्लिप को नहीं दिखाया गया है लेकिन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अनदेखे सीन्स में इसे आसानी से देखा जा सकता है। शहनाज घर में रह रही देवोलीना, रश्मि और शेफाली से अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुल कर बताती हैं। शहनाज कहती हैं कि वो चंडीगढ़ के एक बड़े बिजनेसमैन से प्यार करती थीं और उसके साथ लिव-इन में रहती थी। पहले तो वो बहुत अच्छे दोस्त थे लेकिन धीरे-धीरे शहनाज को उससे प्यार हो गया था।
शहनाज ने बताया कि वो ब्वॉयफ्रेंड की इतनी दीवानी थी और उसके बिना रहने के बारे में सोच भी नहीं सकती थी। जब ब्रेकअप हुआ तो शहनाज बुरी तरह से टूट गई थी। घरवालों ने जब शहनाज से ब्रेकअप की वजह पूछी तो शहनाज ने बताया कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बहुत ज्यादा नशा करने लगा था। शहनाज दिनभर रोती रहती थी और वो उन पर ध्यान नहीं देता था। एक दिन वो उनको छोड़ कर चला गया और शादी कर ली, जिससे शहनाज काफी दुखी हो गई थीं।
शहनाज को डिप्रेशन से बाहर आने में बहुत वक्त लगा था। काबिलेजिक्र है कि बिग बॉस के सीजन 13 के शुरू होते ही शहनाज और पारस छाबड़ा के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। शहनाज ने खुलकर प्यार का इजहार भी कर दिया था, लेकिन शहनाज को पारस की दोस्त माहिरा शर्मा से नजदीकियों पर दिक्कत होती थी। इसे लेकर घर में बवाल भी हो चुका है। शहनाज लगातार दिल की बातें घरवालों के साथ साझा करती रहती हैं और अपनी जिंदगी के राज खोलती हैं।
शो की बात करें तो शहनाज ने बिग बॉस के घर में अपनी अलग जगह बना ली है। प्रशंसकों का भी उनको पूरा समर्थन मिलता है। वो जब भी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं तब प्रशंसकों ने उनपर वोटों की बारिश कर उन्हें सुरक्षित किया है। इस हफ्ते भी शहनाज सुरक्षित हैं। शो के होस्ट सलमान खान भी चटपटी बातों के कारण शहनाज से खुश नजर आते हैं। पिछले सप्ताह घर से बाहर होने वाली कोएना मित्रा ने सलमान खान पर शहनाज का पक्ष लेने का आरोप लगाया था।
नेहा कक्कड़ को जबरन Kiss कर गया कंटेस्टेंट, विशाल बोले- 'हम पुलिस बुलाने वाले थे लेकिन...'