बिग बॉस 12 टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो है जो हर बार घर में होने वाले विवादित मुद्दों से सुर्खियां बटोर ही लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ बीती रात के एपिसोड में जब सलमान खान ने एक कंटेस्टेंट को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में शो में मौजूद सभी घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई..आइए जानते हैं आखिर सलमान ने ऐसा क्यों है...
सलमान खान ने बिग बॉस को दिया जोर का झटका, शाहरुख की तारीफ करने पर किया इसे शो से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स को पता चला कि शाहरुख खान उनसे मिलने आ रहे हैं तो किसी का भी खुशी का कोई ठिकाना नहींं था। ऐसे में घर में कॉमनर कंटेस्टेंट सोमी खान और दीपक ठाकुर सबसे ज्यादा पागल हुए घूम रहे थे। शो में एंट्री करने से पहले शाहरुख खान ने कंटेस्टेंट से अपकमिंग फिल्म जीरो के बऊआ सिंह मेरठ वाले बनकर बात की था जिसे कोई भी नहीं पहचान पाया था।
#WeekendKaVaar #Promo @BeingSalmanKhan and @iamsrk get their groove on #ZeroOnBB12 #BB12 #BiggBoss12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/XiplXyaK8G
ऐसे में सलमान खान ने खुद बताया कि जिनसे वे बात कर रहे हैं वो कोई आम आदमी नहीं बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान है। जैसे ही घरवालों के कानों में यह बात गई वो तो खुशी से झूम उठे। इधर सलमान खान ने कहा कि शाहरुख खान के आगे मुझे भूल गईं तो सोमी शो में यह कहती दिखाईं दी कि वह तो और भी ज्यादा सेक्सी हैं।
Aaj ka #WeekendKaVaar hoga mazedaar jab bechni padengi @iamsrk ko kuch adbhut cheeze! Dekhiye aaj raat 9 baje. #BiggBoss12 #BB12 #ZeroOnBB12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/FfasIPdRji
लेकिन आज रात 16 दिसंबर को घरवालों को शाहरुख खान से मिलने का मौका मिलेगा। लेकिन सलमान ने शाहरुख खान घर में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट के साथ बड़ा दांव खेल डाला। बता दें कि उन्होंने सोमी खान को शो से बाहर का रास्ता दिखा उनका शाहरुख से मिलने का सपना चकनाचूर कर दिया। वहीं, सभी घरवाले एक बार फिर चौंक गए।
दरअसल, हम आपको पूरी हकीकत बताते हैं कि सोमी खान, रोहित सुचांती और करणवीर बोहरा इस वीकेंड का वार शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट हैं। ऐसे में सलमान खान ने एक बार फिर घरवालों के साथ मजाक कर सोमी खान को पहले तो बाहर जाने को कहा फिर वापस बुला लिया। सलमान खान बोले कि शाहरुख से मिलने से पहले कोई कंटेस्टेंट शो से बाहर नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, रोहित सुचांती शो से बाहर हो चुके हैं।
#Exclusive and #Confirmed
First Only on #TheKhabri#RohitSuchanti
Has been Eliminated
RT if happy
LIKE if sad