बिग बॉस सीजन 11 जरूर खत्म हो चुका है, लेकिन शो को लेकर खबरों का बाजार अभी भी गर्म है। शो के सेकेंड रनर अप और टीवी शो प्रोड्यूसर विकास ने सलमान खान को लेकर एक राज खोला है। आगे की स्लाइड्स में जानें क्या है वो राज...
बॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू में विकास ने बताया कि घरवालों के खातिर सलमान हर हफ्ते बिग बॉस के घर में हमारे लिए खाना भिजवाते थे। उनके घर से हम घरवालों को घर का खाना नसीब होता था। उनके इस बड़प्पन का तहे दिल से शुक्रिया।
खबरों की माने तो सल्लू मिय से कई बार घर के सदस्यों ने उनके घर के खाने की डिमांड की थी। जिसके लिए सलमान ने शो के मेकर्स से पंगा लेकर उन्हें घर में खाना भेजा था।
इससे पहले विकास ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो 6 लाख रुपएउन्होंने 'विकास सिटी' टास्क में मिले थे, उस राशि को वह अर्शी खान और ज्योति कुमारी में बांट देंगे।