फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: सलमान के शो में नजर आने वाली हैं उतरन की 'इच्छा', न्यूड मॉडल पर बैठकर कराया था फोटोशूट

Wed, 15 Sep 2021 02:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 15 Sep 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
Salman khan Bigg Boss 15 tina Dutta aka utran iccha untold Facts
Tina Dutta - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरियल 'उतरन' से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं। फिलहाल टीना बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में आने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो टीना दत्ता कलर्स का चेहरा रह चुकी हैं। वे खतरों के खिलाड़ी और उतरन जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। ऐसे में उनके बिग बॉस में आने को लेकर पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, टीना शो करने के लिए तैयार हैं या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल शो का सिर्फ प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया।



क्या कुछ चीजें टीना को बिग बॉस के घर के लिए फिट बनाती हैं
टीना दत्ता सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक बार तो उन्होंने न्यूड शख्स के ऊपर बैठकर फोटोशूट कराया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि इसके लिए टीना के फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

View this post on Instagram

A post shared by ✨Tinzi In TinzelTown✨🧚♀️ (@tinadatta)

Salman khan Bigg Boss 15 tina Dutta aka utran iccha untold Facts
Tina Dutta - फोटो : इंस्टाग्राम

कोलकाता में जन्मी हैं टीना
टीना दत्ता का जन्म 27 नवंबर 1991 को कोलकाता में हुआ था। टीना ने पांच साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। वे सबसे पहले टेलीविजन सीरियल ‘सिस्टर निवेदिता’ में नजर आई थीं। कुछ समय उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। वो हीरोइन की बहन के तौर पर कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Salman khan Bigg Boss 15 tina Dutta aka utran iccha untold Facts
टीना दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

इच्छा के रोल से मिली लोकप्रियता
हालांकि कि ‘उतरन’ के इच्छा के रोल ने टीना को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस सीरियल में टीना ने मासूम सी लड़की इच्छा का किरदार निभाया था, जिसकी मां एक अमीर घर में काम करती है। टीना टीवी सीरियल 'कर्मफल दाता शनि' में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने देवी दामिनी का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Bigg Boss 15 tina Dutta aka utran iccha untold Facts
टीना दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा टीना दत्ता विवादों में भी आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में मॉडल अंकित भाटिया के साथ फोटोशूट करवाया था। जिसमें अंकित न्यू़ड थे और टीना उनके ऊपर बैठी हुई थीं। इसके अलावा वे घरेलू हिंसा की शिकार भी रह चुकी हैं। टीना एक शख्स के साथ रिश्ते में थीं, जिसमें उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था। अपने साथ हुई घरेलू हिंसा पर टीना दत्त मीडिया के सामने कई बार बोल चुकी हैं।

विज्ञापन
Salman khan Bigg Boss 15 tina Dutta aka utran iccha untold Facts
टीना दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

को स्टार पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप
'डायन' की शूंटिग के दौरान टीना दत्ता ने अपने को-स्टार मोहित मल्होत्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मोहित ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था और शूटिंग के दौरान वे बहक गए थे। हालांकि ये विवाद बाद में सुलझ गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed