{"_id":"6141b63c8ebc3e88b87e4193","slug":"salman-khan-bigg-boss-15-tina-dutta-aka-utran-iccha-untold-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: सलमान के शो में नजर आने वाली हैं उतरन की 'इच्छा', न्यूड मॉडल पर बैठकर कराया था फोटोशूट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: सलमान के शो में नजर आने वाली हैं उतरन की 'इच्छा', न्यूड मॉडल पर बैठकर कराया था फोटोशूट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 15 Sep 2021 02:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tina Dutta
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
सीरियल 'उतरन' से पॉपुलर होने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं। फिलहाल टीना बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में आने को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो टीना दत्ता कलर्स का चेहरा रह चुकी हैं। वे खतरों के खिलाड़ी और उतरन जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। ऐसे में उनके बिग बॉस में आने को लेकर पूरी संभावना जताई जा रही है। हालांकि, टीना शो करने के लिए तैयार हैं या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल शो का सिर्फ प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसे फैंस ने खूब पसंद भी किया।
क्या कुछ चीजें टीना को बिग बॉस के घर के लिए फिट बनाती हैं
टीना दत्ता सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक बार तो उन्होंने न्यूड शख्स के ऊपर बैठकर फोटोशूट कराया था जिसकी खूब चर्चा हुई थी। हालांकि इसके लिए टीना के फैंस ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
कोलकाता में जन्मी हैं टीना
टीना दत्ता का जन्म 27 नवंबर 1991 को कोलकाता में हुआ था। टीना ने पांच साल की उम्र से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। वे सबसे पहले टेलीविजन सीरियल ‘सिस्टर निवेदिता’ में नजर आई थीं। कुछ समय उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। वो हीरोइन की बहन के तौर पर कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
3 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
इच्छा के रोल से मिली लोकप्रियता
हालांकि कि ‘उतरन’ के इच्छा के रोल ने टीना को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया। इस सीरियल में टीना ने मासूम सी लड़की इच्छा का किरदार निभाया था, जिसकी मां एक अमीर घर में काम करती है। टीना टीवी सीरियल 'कर्मफल दाता शनि' में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने देवी दामिनी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा टीना दत्ता विवादों में भी आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2017 में मॉडल अंकित भाटिया के साथ फोटोशूट करवाया था। जिसमें अंकित न्यू़ड थे और टीना उनके ऊपर बैठी हुई थीं। इसके अलावा वे घरेलू हिंसा की शिकार भी रह चुकी हैं। टीना एक शख्स के साथ रिश्ते में थीं, जिसमें उन्हें घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ा था। अपने साथ हुई घरेलू हिंसा पर टीना दत्त मीडिया के सामने कई बार बोल चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
टीना दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम
को स्टार पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप
'डायन' की शूंटिग के दौरान टीना दत्ता ने अपने को-स्टार मोहित मल्होत्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि मोहित ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग के दौरान उन्हें गलत तरीके से छुआ था और शूटिंग के दौरान वे बहक गए थे। हालांकि ये विवाद बाद में सुलझ गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।