फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के सेट पर शुरू हुई सलमान खान के बर्थडे की तैयारी, स्पेशल परफॉर्मेंस की हुई तैयारी

Thu, 26 Dec 2024 07:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Dec 2024 07:02 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान का परिवार उनके जन्मदिन के जश्न के लिए सेट पर नहीं था और न ही कल के एपिसोड में नजर आएगा । खबरों की मानें तो सुरक्षा कारणों से उनके भतीजे अरहान और निरवान को सेट पर लाने का प्लान भी कैंसिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
Salman Khan begins his 59th birthday celebrations on Bigg Boss 18 set team has planned an array of surprises
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

बिग बॉस 18 के होस्ट और बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान जल्द ही अपना 59वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर साल फैंस अभिनेता को शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर के बाहर आते हैं। अब इस साल बिग बॉस 18 के सेट पर भाईजान के बर्थडे सेलिब्रेशन की जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। वीकेंड के वार एपिसोड में एक तरफ भाईजान घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। वहीं, दूसरी ओर सभी मिलकर सलमान के जन्मदिन को और खास बनाएंगे।

Salman Khan begins his 59th birthday celebrations on Bigg Boss 18 set team has planned an array of surprises
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

भाईजान के बर्थडे की तैयारी शुरू
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान का परिवार उनके जन्मदिन के जश्न के लिए सेट पर नहीं था और न ही कल के एपिसोड में नजर आएगा। खबरों की मानें तो सुरक्षा कारणों से उनके भतीजे अरहान और निरवान को सेट पर लाने का प्लान भी कैंसिल कर दिया गया है। भाईजान के बर्थडे को खास बनाने के लिए अभिनेता के सबसे अच्छे दोस्त मीका सिंह भी उनके लिए हिट गाने गाते नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:

Salman Khan begins his 59th birthday celebrations on Bigg Boss 18 set team has planned an array of surprises
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम- सलमान खान

ये सितारे बनेंगे हिस्सा
यही नहीं, इसके अलावा कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और अभिनेता जैकी श्रॉफ भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनते नजर आएंगे। इसके अलावा  सुदेश लहरी, बिग बॉस 14 की विजेता रुबीना दिलैक और उपविजेता राहुल वैद्य भी इस शो में चार-चांद लगाएंगे। यही नहीं, शो में लाफ्टर शोज के दूसरे सीजन को भी प्रमोट किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:Year Ender 2024: खलनायकी में लोकप्रिय रहे हिंदी सिनेमा के ये 10 सितारे, देखिए कौन बना विलेन नंबर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan begins his 59th birthday celebrations on Bigg Boss 18 set team has planned an array of surprises
सलमान खान - फोटो : एक्स -SikandarVerse
प्रतियोगी करेंगे सलमान के गानों पर डांस
सलमान के जन्मदिन को और खास बनाने के लिए बिग बॉस 18 के प्रतियोगी अभिनेता के सुपरहिट गानों पर डांस कर के उन्हें सरप्राइज देंगे। सलमान खान के लिए जन्मदिन को और खास बनाने के लिए मेकर्स ने कई और विशेष योजनाएं बनाई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Year Ender: दिसंबर में रिलीज हुई इन फिल्मों जमकर उड़ा गर्दा, इस अभिनेता के लिए सबसे लकी रहा साल का आखिरी महीना
 
विज्ञापन
Salman Khan begins his 59th birthday celebrations on Bigg Boss 18 set team has planned an array of surprises
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
वीकेंड का वार होगा खास
बता दें कि सलमान खान को समर्पित यह स्पेशल वीकेंड का वार एपिसोड शनिवार और रविवार को प्रसारित होगा। फैंस भी अभिनेता के जन्मदिन के स्पेशल एपिसोड को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed