बिग बॉस 11 के टॉप 3 में शामिल हुए कंटेस्टेंट विकास गुप्ता की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में वह सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस तस्वीर में सारा विकास के साथ बिकिनी में पोज दे रही हैं। वैसे तो सारा और विकास की ये तस्वीर कुछ समय पुरानी है लेकिन बिग बॉस के फिनाले वाले दिन से ये तस्वीर एक बार फिर से सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी है।
पढ़ेंः Bigg Boss 11 : शो के बाद पुनीश और बंदगी का चला रोमांस, वैनिटी वैन में की ऐसी हरकत
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक सारा के साथ की ये तस्वीर खुद विकास गुप्ता ने शेयर की थी। जिस वक्त विकास गुप्ता ने ये फोटो ट्वीट की थी उन दिनों सारा फिल्मों में एंट्री के लिए तैयारी कर रही थीं। उस समय विकास गुप्ता की ट्वीट की हुई ये फोटो वायरल होने लगी थी। हालांकि बाद विकास ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था।
अब एक बार फिर से ये तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। हैरानी की बात ये है कि आखिर क्यों बिग बॉस 11 के फिनाले के कुछ घंटों बाद ही ये तस्वीर फिर से सोशल मीडिया में शेयर की गई। आपको बता दें कि विकास गुप्ता बिग बॉस 11 के टॉप 3 फाइनलिस्ट में से एक थे। विकास ने शो में हिना खान और शिल्पा शिंदे को कड़ी टक्कर दी थी। पूरे शो में शिल्पा शिंदे के साथ उनकी नोकझोंक चलती रही और दर्शकों ने इसे पहुत पसंद किया।
पढ़ेंः Bigg Boss 11: विनर शिल्पा शिंदे को इन तीन लोगों ने किया था बदनाम, आज भी बहाती हैं आंसू
विकास गुप्ता एंड टीवी के चैनल हेड रह चुके हैं। चैनल हेड रहते हुए ही एक प्रोग्राम को लेकर शिल्पा शिंदे के साथ उनका विवाद हुआ था। विवाद के बाद विकास ने शिल्पा को शो से बाहर निकाल दिया था। शो से निकलने के बाद शिल्पा शिंदे को कहीं कोई काम नहीं मिला। अब बिग बॉस जीत कर शिल्पा फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।