मनोरंजन जगत में इन दिनों खुशियों की बहार छाई हुई है। एक तरह जहां 16 जुलाई को टीवी जगत के मशहूर सितारे राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं साथ निभाना साथिया फेम अभिनेत्री लवी सासन के घर भी खुशियों ने दस्तक दे दी। लवी दोबारा मां बन गईं हैं। लवी ने हाल ही में एक नन्हे से राजकुमार को जन्म दिया है। इससे पहले भी वो एक बेटे की मां हैं वहीं अब उनके घर एक और बेटे ने जन्म ले लिया है।
बधाई हो! साथ निभाना साथिया फेम लवी सासन फिर बनीं मां, जन्मदिन के दिन दिया बेटे को जन्म
आगे लवी ने कहा, 'मेरे जन्मदिन के दिन बेटे का जन्म हुआ है। ऐसे में घर में बड़ा जश्न मनाने की एक और वजह मिल गई है'। लवी ने कहा कि उनका बेबी नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है। ये पूछे जाने पर कि उनका बड़ा बेटा रॉयस जो अब बड़ा भाई बन गया है उसे इस बच्चे के आने पर कैसा लग रहा है? इस पर लवी ने कहा कि, 'जब बेबी डिलीवर हुआ तो हमने वीडियो कॉलिंग के जरिए उसे दिखाया कि ये तुम्हारा छोटा भाई है। रॉयस थोड़ा क्नफ्यूज हो गया और मुस्कुराते हुए बच्चे को देखा रहा था'।
View this post on Instagram
A post shared by Lovey Sasan (@loveysasan)
लवी ने कहा कि, 'रॉयस अभी बहुत छोटा है, लेकिन उसकी आंखों में दिख रहा है कि वो अपने छोटे भाई के पैदा होने पर काफी उत्साहित है। बच्चे जहां माता पिता के बिना परेशान रहते हैं और रोते रहते हैं तो वहीं रॉयस के साथ ऐसा नहीं है वो मेरे बिना भी अपने दादा-दादी के साथ शांति से रहता है। वो हमारे घर पर आने का इंतजार कर रहा है'।
बता दें की लवी ने 19 फरवरी 2020 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने पहली बार मां बनने पर कहा था कि हमें भगवान की तरफ से अनोखा तोहफा मिला है। इसके साथ ही उन्होंने बहुत सी शानदार तस्वीरें साझा की थीं। गौरतलब है कि पहले बच्चे के जन्म के वक्त लवी ने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज सबसे छिपाकर रखी थी। उन्होंने किसी को नहीं बताया था कि वो मां बनने वाली हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी गोदभराई की थ्रोबैक तस्वीरें साझा कीं थीं।
View this post on Instagram
बता दें कि लवी और कौशिक की शादी भी काफी चर्चा में आई थी। उनकी शादी की तस्वीरों पर भी फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। लवी के करियर की बात करें तो वो सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' से छोटे पर्दे पर पहली बार नजर आईं थीं। इसके बाद वो 'कितनी मोहब्बत है 2' और 'कैसा है ये इश्क है..अजब सा रिस्क है' में काम कर चुकीं हैं। उन्हें शो 'साथ निभाना साथिया' से असली पहचान मिली है।