रूपाली गांगुली स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' में अभिनय के साथ टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गई हैं। अभिनेत्री का करियर इन दिनों बुलंदियों के शिखर पर है। हालांकि, शो के सेट से आए दिन किसी न किसी विवाद की खबर सामने आती रहती है। कई कलाकार भी इस नंबर वन शो को अलविदा कह चुके हैं, जिसकी अलग-अलग वजह सुर्खियों का हिस्सा बनी हैं। इन सबके बीच रूपाली गांगुली के लिए एक नई मुसीबत सामने आ गई है। खुद को रूपाली की सौतेली बेटी बताने वाली एक लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली ने सौतेली बेटी को दी जान से मारने की धमकी? 'अनुपमा' स्टार पर लगा बड़ा आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Mon, 04 Nov 2024 08:26 AM IST
सार
'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली पर एक एक्स यूजर ने कई बड़े आरोप लगाए हैं। लड़की ने खुद को रूपाली की सौतेली बेटी बताया है। साथ ही उन पर पिता से अलग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाती नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन