फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 18 latest update big fight between wild card contestant Kashish Kapoor and Eisha Singh

Bigg Boss 18: ‘बिग बॉस 18’ का गर्माया माहौल, क्या वाइल्ड कार्ड एंट्री से जंग के मैदान में बदल जाएगा घर?

Mon, 04 Nov 2024 07:50 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 04 Nov 2024 07:50 AM IST
सार

‘बिग बॉस 18’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री होते ही घर का माहौल गर्म हो चुका है। वाइल्ड कार्ड प्रतिभागी कशिश कपूर और ईशा सिंह पहले दिन ही आमने-सामने नजर आई हैं। दोनों के बीच जमकर बहस हुई। आइए जानते हैं मामले को विस्तार से… 
 

विज्ञापन
Bigg Boss 18 latest update big fight between wild card contestant Kashish Kapoor and Eisha Singh
ईशा और कशिश के बीच में पहले दिन ही हुई जंग - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

‘बिग बॉस 18’ प्रतिभागियों हर रोज नए मुद्दों को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है घर के सदस्य एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे हैं। हाल ही में विवियन और चाहत को टॉयलेट के मुद्दे को लेकर लड़ते हुए देखा गया। वहीं, शो को और दिलचस्प बनाने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुकी कशिश कपूर ने माहौल को और गर्म कर दिया है। 
विज्ञापन


कशिश और ईशा आमने-सामने
एमटीवी स्प्लिट्सविला में विवादों के लिए जानी जाने वाली कशिश कपूर अब वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में ‘बिग बॉस 18’ के घर में प्रवेश कर चुकी हैं। शो में प्रतियोगियों को दिखाए गए एवी में कशिश अपनी पसंद और नापसंद के बारे में काफी स्पष्ट थीं, वहीं, कशिश पहले दिन ही प्रतियोगी ईशा सिंह के साथ बहस में पड़ती दिखाई देंगी।
विज्ञापन

100 करोड़ी बनी भूल भुलैया 3-सिंघम अगेन, अन्य फिल्में रहीं पस्त
विज्ञापन
विज्ञापन

 
“अंधों में काना राजा”
दरअसल, बिग बॉस के नए प्रोमो में वाइल्ड कार्ड एंट्री घर वालों से बात करते हुए नजर आते हैं। इस बीच ईशा और कशिश आपस में भिड़ जाती हैं। कशिश को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ईशा पीठ पीछे बात करती हैं। बात आगे बढ़ती है और कशिश ईशा को असुरक्षित कहती हैं। दोनों की बहस और खराब होते चली जाती है। यहां तक की कशिश ईशा को कह देती हैं,  "आप में ऐसा है ही क्या जो तुमसे जलूं?” इस बात पर ईशा खड़ी होती हैं और कहती हैं ऊपर से नीचे तक सबकुछ है। जिस पर कशिश टिप्पणी करती हैं, “अंधों में काना राजा।”

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by muffjjr_01 (@muffjjr_01)



विवियन और चाहत की भी हुई जंग
इससे पहले ‘बिग बॉस 18’ के घर में टॉयलेट को लेकर विवियन और चाहत के बीच जंग छिड़ गई है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए प्रोमो वीडियो में विवियन के आरोपों पर आग बबूला चाहत उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए नजर आईं। वहीं, विवियन ने शांत रहने का विकल्प चुनते दिखाई दे रहे थे।
Arjun Kapoor: भाई दूज पर खुशी कपूर ने दिया अर्जुन कपूर को तोहफा, इस अंदाज में की सिंघम अगेन में अभिनय की तारीफ

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed