फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TRP में उछाल के लिए सीरियल में आने वाला है 5 साल का लीप, टूट जाएंगे सारे रिश्ते

Sun, 26 May 2019 02:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 26 May 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Yeh Rishta Kya Kehlata Hai taking 5 years leap Kartik Naira will separated
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल में इन दिनों नायरा और कार्तिक की जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। नायरा के काम करने से कार्तिक की दादी नाराज हैं तो वहीं कार्तिक के मन में भी गलतफमियां आने लगी हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि कार्तिक की बढ़ती गलतफमियों की वजह से इन दोनों की जिंदगी में तूफान आने वाला है। खबरों की मानें तो जल्द ही नायरा और कार्तिक अलग हो जाएंगे।

Rumours says Yeh Rishta Kya Kehlata Hai taking 5 years leap Kartik Naira will separated
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक और नायरा आने वाले एपिसोड में एक दूसरे से अलग हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि सीरियल 5 साल का लीप लेने वाला है। खबरों की मानें तो लीप के बाद कार्तिक और नायरा की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाएगी। लीप के बाद नायरा को सिंगल मदर के तौर पर दिखाया जाएगा। जो अपनी सभी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगी।

Rumours says Yeh Rishta Kya Kehlata Hai taking 5 years leap Kartik Naira will separated
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

इससे पहले भी नायरा और कार्तिक कुछ वक्त के लिए सीरियल में अलग हो चुके हैं। हाल ही में एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि नायरा कार्तिक को कुछ बताने के लिए काफी एक्साइटेड है। तभी कार्तिक नायरा से पूछता है कि क्या तुम उस रात मिहिर कपूर के साथ थीं। कार्तिक के यह पूछते ही नायरा परेशान हो जाती हैं। इसके बाद वह कार्तिक से कहती हैं कि जो तुम कह रहे हो वही सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Yeh Rishta Kya Kehlata Hai taking 5 years leap Kartik Naira will separated
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि यह प्रोमो कही ना कहीं हिंट दे रहा है कि नायरा और कार्तिक अलग होने वाले हैं। दरअसल, सीरियल में दिखाया जा रहा है कि नायरा के काम करनेे से इन दोनों के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई है। कार्तिक के सामने नायरा की तारीफ हो रही है जो कहीं ना कहीं कार्तिक को खटकने लगी है। वहीं कार्तिक की दादी शुरुआत से ही नायरा के काम करने के पक्ष में नहीं थीं।

विज्ञापन
Rumours says Yeh Rishta Kya Kehlata Hai taking 5 years leap Kartik Naira will separated
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter

सीरियल में दादी कई बार कहते हुए दिखाई दी हैं कि नायरा का काम कहीं इन दोनों के रिश्ते को न ले डूबे। मिहिर कपूर का नायरा की तारीफ बार-बार करना कार्तिक को खटक रहा है। वहीं मिहिर की गर्लफ्रेंड ने नायरा के बारे में जो बातें बोली थीं वह भी कार्तिक पर असर करने लगी हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड में सीरियल की कहानी क्या मोड़ लेती है। यह सीरियल टीआरपी में टॉप 5 से पिछले हफ्ते बाहर था ऐसे में टीआरपी में उछाल के लिए मेकर्स यह बड़ा फैसला ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed