फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दो हफ्ते आगे बढ़ जाएगा Bigg Boss 13? जानें क्या है इस वायरल खबर का सच

Wed, 15 Jan 2020 07:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 15 Jan 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Salman Khan show Bigg Boss 13 Gets 2 Week Extension know the truth
Salman Khan BIgg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' के 13वें सीजन को अब तक का सबसे सफल सीजन कहा जा रहा है। यहां तक कि शो में सलमान भी आए और बिग बॉस को नंबर एक बताकर घरवालों के साथ खुशी साझा की थी। हर सीजन का फिनाले जनवरी में हो जाता है लेकिन यह ऐसा पहला सीजन है जिसे पांच हफ्ते के लिए आगे बढ़ाया गया। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि एक बार फिर से इस सीजन को आगे बढ़ाया गया है। आगे की स्लाइड में जानिए आखिर क्या है इस वायरल खबर का सच। 

Rumours says Salman Khan show Bigg Boss 13 Gets 2 Week Extension know the truth
Salman Khan Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने 'बिग बॉस' के आगे बढ़ाए जाने का ट्वीट किया। इस ट्वीट के मुताबिक 'रिपोर्ट की मानें तो बिग बॉस के फिनाले को आगे बढ़ाया जा रहा है। अभी फिनाले की तारीफ 15 है जिसे 28 फरवरी कर दिया गया है।' इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सही में 'बिग बॉस सीजन 13' को आगे बढ़ा दिया जाएगा?
 

Rumours says Salman Khan show Bigg Boss 13 Gets 2 Week Extension know the truth
Bigg Boss 13 सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अगर आप भी यही सोच रहें हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। हमारी पड़ताल में ये वायरल खबर झूठी निकली। कलर्स के प्रवक्ता ने इस मामले में बयान दिया। प्रवक्ता के अपने बयान में कहा- 'बिग बॉस 13 के फिनाले की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिनाले 15 फरवरी को ही है। कलर्स चैनल पर 'खतरों के खिलाड़ी' शो 22 फरवरी से टेलीकास्ट होगा। इसलिए 'बिग बॉस' के फिनाले की तारीख को आगे बढ़ाना मुश्किल है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Salman Khan show Bigg Boss 13 Gets 2 Week Extension know the truth
salman khan - फोटो : social media

खास बात है कि जब पहली बार शो को पांच हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था तब सलमान के शो होस्ट करने पर असमंजस की स्थिति थी। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान के अपने काम के प्रति पहले से ही कमिटमेंट है। उस वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि शो को फराह खान सलमान की जगह होस्ट कर सकती हैं। इसके बाद सलमान ने एक इंटरव्यू के दौरान में इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी थी।

विज्ञापन
Rumours says Salman Khan show Bigg Boss 13 Gets 2 Week Extension know the truth
salman khan - फोटो : social media

सलमान खान ने मुंबई मिरर वेबसाइट से बात करते हुए शो छोड़ने की खबरों पर जवाब दिया था। सलमान ने कहा- 'मेरा एक हिस्सा उस हिस्से को काटकर बाहर फेंक देना चाहता है और दूसरा हिस्सा उसे रखना चाहता है। बाद वाला हिस्सा हावी है जो इसे फेंकना चाहता है। इसके बाद सलमान से पूछा गया क्या आपको यह शो पसंद है? जवाब में अभिनेता ने कहा- 'मुझे पसंद है। यह तनावपूर्ण हो जाता है लेकिन बहुत कुछ सीखता हूं। मुझे पता चलता है कि देश कहां जा रहा है। मूल्यों, नैतिकताओं और सिद्धांतों को क्या हो रहा है। सबसे अच्छी बात ये है कि जब सेलेब्स शो से बाहर निकलते हैं वो बिल्कुल भी वैसे नहीं होते हैं जैसे शो में दिखते हैं। ऐसा नहीं है कि वे शो में परफॉर्म कर रहे है, वो घर उन्हें वैसा बना देता है।' 

Bigg Boss 13: विशाल को फ्राईपैन से पीटते देख भड़कीं मधु की मां, बोलीं-'बेटी की हरकत से शर्मिंदा हूं'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed