टेलीविजन इंडस्ट्री में एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने कई सारे चेहरों को पहचान दिलाई। इसमें अनीता हसनंदानी से लेकर मौनी रॉय तक का नाम शामिल है। खास बात है कि कुछ सितारे एकता कपूर के दिल के इतने करीब हैं कि वह सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें लगातार शेयर करती रहती हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि एकता कपूर के दिल के करीब कहे जानी वाली अभिनेत्री और उनके बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। खबर तो यह भी है दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया है।
तो क्या सच में इस अभिनेत्री के साथ टूटी एकता कपूर की दोस्ती? सोशल मीडिया पर दिखा सबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि मोना सिंह (Mona Singh) हैं। फिल्मीबीट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एकता और मोना सिंह के बीच बातचीत इन दिनों बंद है। रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में एकता कपूर ने वेबसीरीज 'मॉम' की लॉन्च पार्टी रखी। इस वेबसीरीज में मोना सिंह के अलावा, साक्षी तंवर, निधि सिंह और पॉलोमी घोष हैं। लॉन्च पार्टी में सीरियल की पूरी टीम मौजूद थी लेकिन मोना सिंह नदारद थीं।
यह भी पढ़ें:- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ट्विस्ट पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर निर्माता को कर रहे ट्रोल
खबर के मुताबिक मीडिया को बताया गया कि तबीयत ठीक ना होने की वजह से मोना लॉन्च पार्टी में नहीं आ सकीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोना ने ऐसा जानबूझकर किया है। मोना और एकता में बातचीत नहीं हो रही जिस वजह से मोना ने लॉन्च पार्टी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया।
यह भी पढ़ें:- 'नच बलिए 9' में जज ने इस कंटेस्टेंट को कहा 'कबीर सिंह', बदल गए सेलिब्रिटी के तेवर
आपको बता दें, मोना से पहले ऐसी कई अभिनेत्रियों के साथ एकता कपूर की नाराजगी की खबर आ चुकी है। वेबसीरीज के अलावा मोना कई सीरियल्स भी कर चुकी हैं। मोना ने साल 2003 में 'जस्सी जैसी कोई नहीं' सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।
यह भी पढ़ें:- तारक मेहता..' की दयाबेन को बी-ग्रेड फिल्म में करना पड़ा था काम, कई बार हुआ था फ्रॉड
इसके बाद 'राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'इतना करो ना मुझे प्यार', 'प्यार को जाने दो' में भी नजर आईं। इसके साथ ही रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। इसमें 'झलक दिखला जा' सीजन एक शामिल है। इसमें मोना सिंह ने बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके बाद इसी शो के कई सीजन को होस्ट किया। मोना कॉमेडी में भी हाथ आजमा चुकी हैं। इसमें 'कॉमेडी क्लासेज' और 'कॉमेडी नाइट लाइव बचाओ' शामिल है।