'कसौटी जिंदगी के 2' (Kasautii Zindagii Kay 2) एक्टर पार्थ सामथान का बर्थडे हाल ही में सेलिब्रेट किया गया। कसौटी के सेट के अलावा पार्थ ने सभी स्टार को बाहर पार्टी भी दी। पार्टी की सामने आईं तस्वीरों में 'कसौटी' की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही थी सिर्फ कोमोलिया यानी कि हिना खान को छोड़कर। पार्टी में हर किसी की निगाहें हिना खान को देखने के बेचैन थीं लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इस बीच शो की दोनों लीड एक्ट्रेस हिना खान और एरिका फर्नांडिस से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है।
2 of 5
Hina Khan Erica Fernandes
- फोटो : twitter
रिपोर्ट्स की मानें तो एरिका और हिना के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। स्पॉटब्वॉय के सूत्रों ने बताया कि यह तो नहीं पता दोनों एक दूसरे को क्यों नहीं पसंद करती। हिना और एरिका इस बात का हमेशा ख्याल रखती हैं कि दोनों के बीच के निजी मतभेद सेट पर किसी को न दिखें। सूत्रों के मुताबिक हिना खान और एरिका फर्नांडिस दोनों बहुत प्रोफेशनल हैं। दोनों नहीं चाहते कि किसी भी तरह से शो का इस पर बुरा असर पड़े। दोनों अपने काम को लेकर गंभीर हैं।
3 of 5
Kasautii Zindagi Kay 2
- फोटो : instagram
फिलहाल दोनों के बीच आखिर क्या है यह तो वह ही जानें लेकिन इतना जरूर है कि इस समय इस शो की टीआरपी अच्छी आ रही है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि हिना खान की जगह अब नई कोमोलिका आएंगी। खबर है कि एकता कपूर को कोमोलिका के किरदार के लिए नई अभिनेत्री मिल भी चुकी है। यह कोई और नहीं बल्कि टीवी के फेमस शो इश्क में मरजावां में आरोही का रोल करने वाली एक्ट्रेस अलीशा पंवार हैं।
4 of 5
television
- फोटो : file photo
खबरों के अनुसार अलीशा के अलावा अनीता हसनंदानी और क्रिस्टल डिसूजा के नामों पर भी विचार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अलीशा इस रोल के लिए फिट बैठ रही हैं। अलीशा अपने ग्रे शेड्स रोल के लिए जानी जाती हैं। खबर है कि उन्होंने टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां' को बाय-बाय कह दिया है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अलीशा को अगर यह रोल मिला तो वह यकीनन इसे अपनाएगीं।
5 of 5
Hina Khan
- फोटो : instagram
अलीशा सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव नजर आती हैं। इसके चलते अलीशा फैन्स के लिए अपनी नई-नई तस्वीरें भी साझा करती हैं। वहीं, हिना खान भी अपने नए-नए लुक को लेकर हमेशा में चर्चा में बनी रहती हैं। हिना अपने ड्रेसिंग सेंस से भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हिना खान इंस्टाग्राम अकाउंट पर कभी अपनी तस्वीरें शेयर करना नहीं भूलती हैं।