फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हॉलीवुड शो की कॉपी होगा कपिल शर्मा का नया शो, हंसाने के साथ-साथ लोगों को बनाएंगे मालामाल

Thu, 22 Feb 2018 06:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Feb 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
Rumour says Kapil Sharma new show inspired by The Hollywood Squares
kapil sharma
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कपिल एक बार फिर से लोगों को हंसाने 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' शो के साथ टेलीविजन पर ग्रैंड कमबैक करने के लिए तैयार हैं। शो के नाम से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक पारिवारिक शो होगा। हाल ही में इस शो से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा हुआ है। 
Rumour says Kapil Sharma new show inspired by The Hollywood Squares
Kapil Sharma
इसका खुलासा मुंबई मिरर ने किया है। जानकारी के मुताबिक चैनल शो के लॉन्च को धमाकेदार बनाने के लिए जुटा हुआ हैं। लीडिंग डेली के सूत्रों की मानें तो शो के पहले हिस्से में कपिल अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे और खेल भी खेलेंगे। इस खेल में जो जीतेगा उसे उपहार के तौर पर कई चीजें दी जाएंगी। इन तोहफो में घर से संबंधित चीजों के अलावा कार भी शामिल है। 
Rumour says Kapil Sharma new show inspired by The Hollywood Squares
कपिल शर्मा
कीकू शारदा इसमें महिला का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही कपिल के दोस्त और करीबी चंदन प्रभाकर कपिल के सहयोगी बनकर शो के गेम सेगमेंट को होस्ट करने में उनकी मदद करेंगे। हालांकि अली असगर को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rumour says Kapil Sharma new show inspired by The Hollywood Squares
Kapil Sharma
ऐसा कहा जा रहा है कपिल का यह शो 'The Hollywood Squares' से प्रेरित है जिसमें खेल और कॉमेडी का तड़का एक साथ देखने को मिलेगा। यह शो 'सुपर डांसर' की जगह लेगा। कुछ समय पहले ही इस शो का प्रोमो रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। प्रोमो में कभी कपिल ऑटो में बैठते हुए नजर आए तो कभी बस से लटकते हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed