अभिनेत्री रुबीना दिलैक इस समय डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से खूब वाहवाही बटोरती हैं। वह इसके लिए जमकर मेहनत करती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस के फैंस के लिए परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, डांस प्रेक्टिस करने के दौरान रुबीना के कंधे में चोट लग गई है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी दी है।
Rubina Dilaik: डांस रिहर्सल करते हुए रुबीना दिलैक हुई चोटिल, सामने आई वीडियो और तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम से एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके कंधे पर बड़े बैंडेज लगे देखे जा सकता हैं। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनको प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी। रुबीना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- "कुछ चीजें आपके कंट्रोल में नहीं होती।
Mika Singh: टल गई आकांक्षा पुरी और मीका सिंह की शादी! प्यार और रोमांस से भी किया इनकार?
झलक दिखला जा में रुबीना दिलैक के पार्टनर और कोरियोग्राफर सनम जौहर है जो उन्हें डांस की प्रेक्टिस करवाते हैं। साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खड़ी होती हैं और सनम किसी डांस स्टेप को बताने के लिए जंप लगाते हैं, लेकिन वह ऊंचाई से जंप नहीं लगा पाते हैं और गलती से रुबीना से टकरा जाते हैं, जिससे एक्ट्रेस जमीन पर गिर गईं।
View this post on Instagram
रुबीना की ये पोस्ट देखने के बाद फैंस के साथ ही सेलेब्स भी काफी परेशान दिखाई दिए। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "न जाने तुम्हारी सेहत को किसकी नजर लग गई...पहले 'खतरों के खिलाड़ी' में और अब 'झलक दिखला जा में' प्लीज ज्यादा स्ट्रेस मत लीजिए, हम आपको इसी कंडीशन में नहीं देख सकते मेरी क्वीन।" इसी तरह से अन्य कई यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए।
Akshra Singh: पवन सिंह के गाने पर अक्षरा ने बनाई रील, यूजर्स बोले- 'भैया को याद किया जा रहा है?'