बिग बॉस का सीजन 14 शुरुआत से ही काफी चर्चाओं रहा है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स बाहर बैठी जनता को एंटरटेन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। लेकिन हाल ही में शो की सबसे दमदार कंटेस्टेंट मानी जाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने शो पर फेवरिटिज्म करने का बड़ा आरोप लगाया है।
2 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
रुबीना इससे पहले भी बिग बॉस के ऊपर सवाल खड़े कर चुकी हैं। तब भी ये मामला काफी सुर्खियों में आ गया था। अब रुबीना ने एक बार फिर से वही किया है। उन्होंने बिग बॉस के ऊपर टीआरपी के लिए फेवरिटिज्म करने का आरोप लगा दिया है। जिसकी वजह से रुबीना खासी चर्चाओं में आ गई हैं।
3 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
दरअसल गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसे रुबीना हार गईं और घर के नए कप्तान एजाज खान बन गए। रुबीना और उनकी टीम का कहना था कि कैप्टन एजाज को नहीं बल्कि रुबीना के पति अभिनव को बनना चाहिए था। उनके मुताबिक एजाज की टीम ने नियमों का उल्लंघन किया फिर भी बिग बॉस ने इसे नजरअंदाज करते हुए फैसला उनके हक में ही सुनाया।
4 of 5
अभिनव शुक्ला, रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
टास्क हो जाने और बिग बॉस का फैसला आ जाने के बाद रुबीना अभिनव से बात करते हुए कहती हैं, 'मैं फिर से कह रही हूं फैसला उस फेवर में जाएगा जहां कवरेज वैल्यू के हिसाब से पलड़ा भारी और ज्यादा होगा। इसे समझो। मैं भी यही समझी हूं। अगर वो लोग टीआरपी या फुटेज जो भी दे रहे हैं तो उनके फेवर में फैसला जाएगा। वे रेड जोन में जाकर भी चिल्लम चिल्ली कर रहे हैं।' रुबीना की इस बात से नैना सिंह भी सहमत दिखीं।
5 of 5
सलमान खान, रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram: colorstv
बता दें कि इससे पहले भी रुबीना सलमान खान के खिलाफ नजर आई थीं। यहां तक कि उन्होंने शो को अलविदा कहने का मन भी बना लिया था। दरअसल कुछ दिन पहले वीकेंड का वार में सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती की। इस दौरान उन्होंने रुबीना दिलैक के पति और शो के कंटेस्टेंट अभिनव शुक्ला से मजाक करते हुए उन्हें रुबीना दिलैक का सामान बोल दिया। जिसका अभिनेत्री को बुरा लग गया था और वो बिग बॉस को छोड़ने की बात कर रही थीं।
पढ़ें: 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के सेट पर पहुंची नई दयाबेन, जेठालाल भी देखकर रह गए हैरान