टेलीविजन इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकारा, जिन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया है आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने जी टीवी के चर्चित शो 'पवित्र रिश्ता' से अपने सफर की शुरुआत की थी। अंकिता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चां में रही थीं। अंकिता के साथ ही पवित्र रिश्ता से अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी अपने करियर की शुरुआत की थी। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने भी खूब पसंद किया था। लेकिन शो खत्म होते ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
2 of 6
Ankita Lokhande Sushant
- फोटो : twitter
पवित्र रिश्ता के बाद से सभी लोग सुशांत-अंकिता को मानव और अर्चना के नाम से ही पहचानने लगे थे। टेलीविजन के मानव अर्चना का पवित्र रिश्ता जिस तरह से उतार-चढ़ाव भरा रहा, उसी तरह से सुशांत और अंकिता के रिश्ते में भी बहुत से उतार चढ़ाव आए। वो कहते हैं ना कि फिल्मों और सीरियल्स में अंत में सब ठीक हो जाता है लेकिन असल जिंदगी में वैसा कुछ नहीं होता। ऐसा ही कुछ हुआ सुशांत और अंकिता के जीवन में भी। इन दोनों का रिश्ता इस उतार-चढ़ाव को झेल नहीं पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
3 of 6
अंकिता लाखंडे और सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत और अंकिता पवित्र रिश्ता के सेट पर पहली बार मिले थे। यहां से उनकी दोस्ती शुरू हुई। देखते ही देखते ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इन दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया। कई ईवेंट्स में दोनों को साथ देखा जाने लगा था। इसके बाद दोनों ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया। इस शो में दोनों कपल के तौर पर शामिल हुए। शो के ही दौरान सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी किया था।
लेकिन इन दोनों के पवित्र रिश्ते को शायद किसी की नजर लग गई थी। पवित्र रिश्ता सीरियल खत्म होने के बाद सुशांत को कई फिल्मों के ऑफर आए। लेकिन अंकिता के पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं था। कहा जाने लगा था कि यही दोनों के बीच की दूरियों का कारण बना। इनके अलग होने की कई वजह सामने आई थीं। लेकिन इन दोनों ने कभी भी खुलकर इस बारे में कोई बात नहीं की। कहा तो ये भी जाता था कि अंकिता सुशांत को लेकर काफी पजेसिव थीं। जिसकी वजह से दोनों के बीच दरार आने लगी थी।
साल 2011 में सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था। इसके बाद से ही दोनों लिव-इन में रहने लगे थे। यहां तक कि सुशांत ने साल 2016 में कहा था कि वो दिसंबर में अंकिता से शादी कर लेंगे। लेकिन उसी साल अपने रिश्ते में उतार चढ़ाव देखते हुए दोनों अलग हो गए। कई रिपोर्ट्स की माने तो अंकिता को कई चीजों को लेकर सुशांत से आपत्ति थी। तो वहीं कई रिपोर्ट्स ऐसी भी सामने आईं कि सुशांत के बढ़ते करियर की वजह से दोनों अलग हुए। हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे पर इसे लेकर आरोप नहीं लगाए।