सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की जोड़ी जितनी 'बिग बॉस 13' में पसंद की गई उतना ही इन दोनों के झगड़े ने शो में बवाल मचाया। ये दोनों सितारे एक दूसरे को 'बिग बॉस' शुरू होने से पहले ही जानते थे लेकिन बिग बॉस में आने के बाद खूब झगड़े। यहां तक कि रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर चाय तक फेंक दी थी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि रश्मि और सिद्धार्थ एक साथ किसी शो में आने वाले हैं। इस खबर पर रश्मि देसाई ने चुप्पी तोड़ी है।
2 of 5
Dil Se Dil Tak
- फोटो : file photo
इस खबर पर प्रतिक्रिया पिंकविला वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अभिनेत्री ने दी। इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने कहा- 'अभी जब तक कुछ फाइनल नहीं होता है, मैं कुछ भी नहीं कह सकती हूं।' रश्मि का बयान ये तो हिंट दे रहा है कि सिद्धार्थ और उन्हें शो में एक साथ कास्ट करने की बात हो रही है। हालांकि बयान में अभिनेत्री ने कुछ भी ज्यादा कहने से इनकार कर दिया।
3 of 5
रोहित शेट्टी
- फोटो : Social Media
'बिग बॉस 13' खत्म होने के बाद ऐसी खबरें आ रही हैं रोहित शेट्टी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में सभी पुराने सेलिब्रिटीज को फिर से बुला सकते हैं। ये दोनों इस शो में बतौर कंटेस्टेंट पहले हिस्सा ले चुके हैं ऐसे में इन दोनों का नाम इस शो के लिए भी सामने आ रहा है। हालांकि इस बारे में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
4 of 5
Sidharth Shukla and Rashami Desai
- फोटो : twitter
'बिग बॉस 13' के दौरान इन दोनों ने टास्क में कई रोमांटिक सीन शूट किए थे जो दर्शकों को बेहद पसदं आए थे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ये दोनों बिग बॉस में आने से पहले 'दिल से दिल तक' शो में बतौर पति-पत्नी नजर आए थे। दोनों की जोड़ी टीवी की हिट जोड़ी है। ऐसे में इन दोनों को एक साथ फिर से देखना दर्शकों के लिए एक सुनहरा मौका होगा।
5 of 5
Sidharth and Rashami
- फोटो : twitter
रश्मि देसाई इस वक्त एकता कपूर के शो 'नागिन 4' में शलाका की भूमिका निभा रही हैं। 'बिग बॉस' के बाद रश्मि का यह पहला प्रोजेक्ट है। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज के साथ एक वीडियो सॉन्ग शूट किया है जिसमें दोनों रोमांस करते दिखेंगे। इस सॉन्ग के पहले पोस्टर को दर्शकों का खूब प्यार मिला।
'बिग बॉस' के बाद पहली बार पारस की मां से मिलने पहुंचीं माहिरा, यूजर्स ने दे डाली ये सलाह