टीवी इंडस्ट्री में बिग बॉस सबसे ज्यादा पॉपुलर रियलिटी शो है। अभी तक बिग बॉस हिंदी और बिग बॉस तमिल चर्चा में बना हुआ था। लेकिन अब बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5 अपने विनर के साथ सुर्खियों में आ गया है। कल इसका ग्रांड फिनाले था।
Bigg Boss: शिल्पा शिंदे के बाद अब ये कंटेस्टेंट बना शो का विनर, पहली बार अलग फॉर्मेट से खेला गया खेल
बिग बॉस सीजन 5 को कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने होस्ट किया। इस शा का विनर चंदन शेट्टी को चुना गया। साथ ही उन्हें 50 लाख रुपए ईनामी राशि भी दी गई। बता दें कि चंदन शेट्टी कन्नड़ सिंगर और लिरिसिस्ट हैं।
A post shared by My Elegant Life (@myelegantlife2017) on
चंदन शेट्टी के अलावा कंटेस्टेंट जयराम कार्तिक और दिवाकर टॉप 3 में पहुंचे थे। इससे पहले बीते शनिवार (27 जनवरी, 2018) को दिवाकर, श्रुति प्रकाश औऱ निवेदिता डेंजर जोन में थे। हालांकि एपिसोड के अंत में श्रुति और निवेदिता को दर्शकों के वोट के आधार पर शो से बाहर होना पड़ा था।
A post shared by #Msk 🤘Vdz (@iamsk07) on
बता दें कि निवेदिता शो के शुरुआत से ही सोशल मीडिया में दर्शकों के फेवरेट रहीं थीं। बाद में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसके बाद उनका खासा मजाक बनाया गया। वहीं श्रुति भी दर्शकों की फेवरेट प्रतियोगियों में से एक थीं।
कन्नड़ बिग बॉस में यह पहली बार हुआ था जब शो में कॉमनर की एंट्री हुई थी। शो के लिए 40हजार कॉमनर्स ने ऑडिशन दिया था। जिसमें 6 लोग चुने गए थे। शो के होस्ट सुदीप ने पहले सीजन से ही इस शो को होस्ट कर रहे हैं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के लिए शनिवार को पार्टी भी दी थी।