फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुनील लहरी: लंबे बाल और बढ़ी दाढ़ी-मूंछ में नजर आए 'लक्ष्मण', तस्वीर देख फैंस बोले- प्रभु! ये कैसी माया है?

Thu, 27 May 2021 06:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 27 May 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Lakshman aka Sunil Lehri share photo on Instagram fans are giving funny reaction
सुनील लहरी - फोटो : Instagram
देश में पिछले साल जब कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो दर्शकों के मनोरंजन के लिए 'रामायण' का दोबारा प्रसारण किया गया। रामानंद सागर की 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार भी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इतना ही नहीं बहुत से सितारे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हो गए हैं। इसमें लक्ष्मण का किरदार निभाकर चर्चा में आए सुनील लहरी का नाम भी शामिल है।


नए लुक से सुनील लहरी ने फैंस को किया हैरान

सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखाई देते हैं और आए दिन वो तस्वीरें साझा करते हैं। इतना ही नहीं वो शूटिंग के दिनों की कुछ यादें और किस्से भी फैंस संग साझा करते हैं जो लोगों को काफी पसंद आती हैं। अब हाल ही में सुनील लहरी ने अपना लुक बदला है और वो पहले से बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। उनके इस नए अवतार को देखकर फैंस मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Ramayan Lakshman aka Sunil Lehri share photo on Instagram fans are giving funny reaction
सुनील लहरी - फोटो : Instagram

दरअसल सुनील लहरी ने जो तस्वीरें साझा की है उसमें उनके लंबे-लंबे बाल नजर आ रहे हैं। वहीं उनके चेहरे पर बड़ी दाढ़ी और मूंछ भी दिख रही है। इस नए लुक में सुनील अब तक के सबसे निराले अंदाज में नजर आ रहे हैं। सुनील का ये लुक देख फैंस भी हैरान हैं।

Ramayan Lakshman aka Sunil Lehri share photo on Instagram fans are giving funny reaction
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि तस्वीर को देखकर लग रहा है कि ये लुक किसी खास मकसद के लिए अपनाया गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी किरदार के लिए सुनील लहरी ने बाल बढ़ाए हैं। सुनील लहरी की इस तस्वीर को देखकर फैंस के कमेंट्स नहीं रुक रहे हैं।




View this post on Instagram

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Lakshman aka Sunil Lehri share photo on Instagram fans are giving funny reaction
सुनील लहरी - फोटो : ट्विटर

इतना ही नहीं सुनील लहरी ने अपनी इन तस्वीरों को पोस्ट करके फैंस से पूछा कि, 'प्लीज, अपने विचार व्यक्त कीजिए इस नए लुक के बारे में'। अब कई फैंस ने उनके इस लुक की तारीफ की तो वहीं कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने इस पर काफी हैरानी भी जताई।एक फैन ने लिखा, 'सर ये क्या हो गया आप क्यूट से हैंडसम और अब सुनील बाबा लग रहे हैं'। वहीं एक अन्य फैन ने अंदाजा लगाया कि ये किसी रोल के लिए ऐसा लुक अपनाया गया है।

विज्ञापन
Ramayan Lakshman aka Sunil Lehri share photo on Instagram fans are giving funny reaction
सुनील लहरी - फोटो : twitter: @LahriSunil

कुछ फैन ये भी पूछ रहे हैं कि, 'ये बाल असली हैं या फिर विग लगी है'? एक फैन ने बेहद ही मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'ये क्या माया है प्रभु। दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी फैंस हैं जिन्होंने सुनील की पुरानी हेयरस्टाइल की तारीफ की। बता दें कि 80 के दशक में रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। ये सीरियल बहुत लोकप्रिय हुआ था और देशभर में इन कलाकारों को बेहद सम्मान मिला था। शो मे अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का और सीता माता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed