'रामायण' के 'लक्ष्मण' यानी सुनील लहरी ने एक बार फिर से सीरियल से जुड़ा एक यादगार किस्सा बताया है। सुनील लगातार सीरियल से जुड़ी मजेदार बातें अपने प्रशंसकों के साथ साझा कर रहे हैं। सुनील के साथ सेट पर कुछ ऐसा हुआ था कि उसके बाद बाकी कलाकारों ने उनके खूब मजे लिए थे। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उन्होंने स्टेज पर जल्दी-जल्दी में डायलॉग बोला था।
Ramayan: जब लड़कियों ने की थी 'लक्ष्मण' बने सुनील लहरी के सिर की मालिश, अगले दिन सेट पर हुआ ये हाल
एक वीडियो के जरिए सुनील लहरी कहते हैं कि 'शूटिंग के बाद जब मैंने अपनी विग उतारी तो मेरे सिर में बहुत खुजली हो रही थी और बाल बहुत खिंचे हुए लग रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था किस वजह से ऐसा हो रहा था। हालांकि ऐसा होता रहता था। मैं बाल खुजाता हुआ अपने कमरे से बाहर आया।'
सुनील आगे कहते हैं कि 'मेरे बाजू के रूम में बड़ौदा डांसिंग स्कूल से लड़कियां आईं हुईं थीं। सीरियल के एक सीन के लिए वो डांस करने के लिए आई थीं। उन्होंने मुझे सिर खुजाते हुए नोटिस किया और कहा कि आइए सर हम आपके सिर में अच्छे से तेल मालिश कर देते हैं, इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। मुझे लगता है कि ये बात यूनिट के कुछ लोगों ने नोटिस की और बात चारों ओर फैला दी।'
सुनील बताते हैं कि 'जब दूसरे दिन मैं शूटिंग के लिए पहुंचा तो मेरी खूब टांग खिंचाई हुई। रामानंद सागर साहब से लेकर स्पॉटब्वॉय तक सबने मिलकर मेरी टांग खिंचाई की। खैर ये सब चलता रहता था कभी हम दूसरे की खिंचाई करते थे, कभी वो मजाक बनाते थे।'
Ramayan 28 shooting Ke Piche ki Kuchh Ankahi chatpati baten pic.twitter.com/Y80mEo4Z3j
दूसरे किस्से का जिक्र करते हुए सुनील बताते हैं कि 'कुछ दिनों बाद हमें सागर साहब ने दो-तीन दिन की छुट्टी दी। हमें छुट्टी इसलिए दी गई थी क्योंकि हमें दिल्ली में आईपी स्टेडियम में स्वागत के लिए बुलाया गया था। आमंत्रण मिनिस्टर साहब माधवराव सिंधिया की तरफ से था। जब हम दिल्ली आईपी स्टेडियम पहुंचे तो हमारा भव्य स्वागत हुआ, बहुत मालाएं पड़ीं, बहुत तारीफ हुई। हमने उम्मीद नहीं की थी कि इस तरह स्वागत होगा। तब हमें पहली बार लगा कि हम भी शायद स्टार हो गए हैं। तब स्टेज पर मुझे बोलने के लिए कहा गया। मुझे समझ नहीं आया क्या बोलूं। मैंने जनक दरबार वाला डायलॉग सुना दिया। यह पहली बार होगा जब किसी टीवी अभिनेता ने डायलॉग सुनाया होगा।'
सादगी भरा था अमिताभ बच्चन की शादी का कार्ड, अब तक नहीं देखी होंगी सात फेरों की ये तस्वीरें