देशभर में हुए लॉकडाउन के चलते टेलीविजन पर दोबारा शुरू हुई रामायण ने राम जानकी के जीवन पर एक बार फिर से प्रकाश डाला। यूं तो टेलीविजन पर कई रामायण और महाभारत का प्रसारण हुआ लेकिन 90 के दशक की रामायण की बात ही निराली थी। इस टीवी धारावाहिक में माता सीता का किरदार अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाया था। हाल ही में दीपिका ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर ढेर सारी बातें की।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : instagram
अमर उजाला के साथ इस खास इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने इस दौरान 80- 90 के दशक के कलाकारों और इस दौर के कलाकारों के बारे में भी अपनी राय रखी। ऐसे में जब दीपिका से पूछा गया कि उन्हें इस दौर के कौन से अभिनेता पसंद हैं। इस सवाल के जवाब में दीपिका ने सबसे पहले अभिनेता रणवीर सिंह का नाम लिया।
इस सवाल के जवाब में दीपिका ने कहा, 'रणवीर सिंह क्योंकि वो बहुत अच्छे अभिनेता हैं। वो हर फिल्म में अपने किरदार के साथ कुछ अलग ही करते हैं। इसके साथ ही राजकुमार राव भी मुझे पसंद हैं, क्योंकि वो बहुत अलग हैं। सलमान खान, शाहरुख खान भी मुझे बहुत पसंद हैं। जो भी बहुत अच्छा अभिनय करता है, वो मुझे पसंद आता है। जैसे ऋतिक रोशन ने जोधा अकबर और धूम में बेहतरीन काम किया है। तो मेरे लिए ये बहुत जरूरी है कि जो रोल वो कर रहे हैं, उसमें अगर वो अच्छे से ढल जाएं और परफॉर्म अच्छा करें।'
आगे दीपिका कहती हैं कि, 'राजकुमार राव, रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना। आजकल जो अभिनेताओं का जॉनर है, उसमें आप किसी एक को अपना पसंदीदा नहीं बता सकते हो। सभी बहुत अच्छे अभिनेता हैं।' इसके अलावा जब दीपिका से पूछा गया कि वो किस अभिनेता के साथ काम करना पसंद करेंगी? तो उन्होंने कहा, 'सलमान खान, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, मैं सभी के साथ काम करना चाहूंगी।'
गौरतलब है कि रामानंद सागर की रामायण में सीता बनीं दीपिका के अलावा अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। तो लक्ष्मण का किरदार अभिनेता सुनील लहरी ने निभाया था। रामायण को उस वक्त भी खूब पसंद किया गया था। और आज भी रामायण के पुनः प्रसारण में उसके दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।
पढ़ें: लॉकडाउन में बढ़ी अर्जुन रामपाल की दाढ़ी, गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने काट दी