रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) के दोबारा शुरू होने के बाद सभी किरदार चर्चा में बने हुए हैं। हर कोई इन किरदारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। राम, सीता, लक्ष्मण और रावण के अलावा एक और किरदार है जिसकी आवाज लोगों को खूब रास आई। इस किरदार का नाम जामवंत है।
2 of 5
Rajshekhar Upadhyay
- फोटो : file photo
जामवंत का किरदार राजशेखर उपाध्याय (Rajshekhar Upadhyay) ने निभाया था। इनकी बुलंद आवाज ने जामवंत के रोल में जान ही फूंक दी थी। राजशेखर को अभिनय में बचपन से ही दिलचस्पी थी। वह रंगमंच से जुड़े थे और बचपन में रामलीला में हिस्सा लिया करते थे। कहा जाता है कि जब राजशेखर बनारस में पढ़ाई करते थे तो उस वक्त रामनगर की मशहूर रामलीला में अभिनय भी करते थे।
इस दौरान ही रामानंद ने राजशेखर को पहली बार देखा था। इसके बाद ही इन्हें जामवंत का रोल दे दिया था। 'रामायण' में राजशेखर ने श्रीधर का भी रोल निभाया था। राजशेखर ने जामवंत के किरदार में खूब लोकप्रियता मिली थी। यहां तक कि लोग उस वक्त इनकी एक झलक पाने के लिए भीड़ तक लगा दिया करते थे।
4 of 5
Rajshekhar Upadhyay
- फोटो : twitter
राजशेखर ने रामानंद सागर की 'विक्रम और बेताल' में भी काम किया है। राजशेखर मुंबई के नालासोपारा में रहते हैं। लॉकडाउन से पहले राजशेखर यूपी के भदोही में गए थे। इस वक्त वो वहीं पर हैं। आपको बता दें, लॉकडाउन में 'रामायण' के दोबारा प्रसारण के बाद लगातार पौराणिक शो से जुड़े किरदारों के रिएक्शन भी आ रहे हैं।
5 of 5
Prem Sagar
- फोटो : twitter
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने इस सीरियल के दोबारा शुरू होने पर खुशी भी जाहिर की थी। इन्होंने एक वीडियो मैसेज में कहा था- 'ये भाग्य की बात है कि रामायण फिर से दूरदर्शन पर 33 साल बाद आ रही है। जब मुल्क इतनी कठिन समस्या से गुजरा रहा है जो कि कोरोना वायरस है। अगर रामायण दर्शकों को रास्ता दिखा सकती है दिशा दे सकती है तो घर पर रहें और रामायण देंखे। दूसरा जो मर्यादा पुरुषोत्तम के गुण हैं उसे ग्रहण करें। उसे अपनी जिंदगी के साथ जोड़े और बच्चों को सिखाए।'
डॉक्टरों के साथ बुरा बर्ताव करने वालों पर भड़के अजय देवगन, ट्वीट कर निकाला गुस्सा