लॉकडाउन के चलते शुरू हुई रामानंद सागर की रामायण ने टीआरपी के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इन दिनों ये दर्शकों का सबसे पसंदीदा शो बन गया है। रामायण में अब लक्ष्मण जी के मूर्छित होने और मेघनाथ के वध का पडाव शुरू हो गया है। इसे देखने के लिए दर्शकों का उत्साह काफी बढ़ गया है।
2 of 5
Ramayan
- फोटो : Social Media
लक्ष्मण के मूर्छित होने पर उनके लिए लाई गई संजीवनी बूटी को पीस कर उसे एक जीवनदायिनी दवा का रूप देने वाले सुषेण वैद्य ने अपनी छोटी सी भूमिका से ही दर्शकों का दिल जीत लिया। इस किरदार को निभाने वाले स्व रमेश चौरषिया मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाले थे। यहां वो पान की दुकान चलाया करते थे।
3 of 5
Ramayan
- फोटो : Social Media
रमेश चौरसिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि रामायण में रावण का रोल निभाने वाले अरविन्द त्रिवेदी से उनकी अच्छी मित्रता थी। उन्हीं की वजह से रमेश को सुषेण वैद्य का रोल निभाने का मौका मिला था। रमेश लंबी दाढ़ी और बाल रखा करते थे। उनकी कदकाठी वैद्यराज की तरह ही लगती थी इसलिए रामानंद सागर ने उन्हें ये रोल करने का मौका दिया था।
4 of 5
Ramayan
- फोटो : Social Media
रामायण में किरदार निभाने के बाद रमेश चौरसिया की ख्याति इतनी बढ़ गई थी कि लोग दूर-दूर से उनसे मिलने आया करते थे। कई बार तो उन्हें वैद्य समझ कर कुछ लोग इलाज कराने पहुंच जाया करते थे। रामायण में काम करने के बाद भी रमेश में कोई बदलाव नहीं आया था। वो पहले की तरह ही मिलनसार थे।
5 of 5
रामायण
- फोटो : सागर आर्ट्स
रमेश चौरसिया ने अपनी भूमिका के फोटो फ्रेम कर अपनी दुकान पर लगवा दिए थे जिसे लोग आते-जाते देखा करते थे। उनकी दुकान पर अक्सर मिलने वालों की भीड़ रहती थी। इन सबके बावजूद वो एक सामान्य व्यक्ति की तरह ही सबसे व्यवहार करते थे।
Video: पत्थर फेंकने वालों पर बरसे सलमान खान, बोले- ऐसा न करो कि मिलिट्री बुलानी पड़े