'रामायण' के बाद रामानंद सागर का एक और सीरियल 'श्रीकृष्णा' का जल्द ही प्रसारण होने वाला है। 'रामायण' और 'महाभारत' के दिखाए जाने के बाद से ही फैंस 'श्रीकृष्णा' को भी दोबारा दिखाने की मांग कर रहे थे। ऐसे में अब दूरदर्शन जल्द ही इसका प्रसारण शुरू करने वाला है। एक ट्वीट कर चैनल ने इसकी जानकारी दी है। हालांकि सीरियल कब से शुरू होगा ये अभी नहीं बताया गया है। 'श्रीकृष्णा' पहली बार साल 1993 से 1996 के बीच दिखाया गया था। इतने सालों बाद चलिए आपको बताते हैं कि 'श्रीकृष्णा' के कलाकार आजकल कहां हैं और कैसे दिखते हैं।
2 of 7
सर्वदमन बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्ण का मुख्य किरदार निभाया था। अपने इस किरदार से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली थी। सर्वदमन ने टीवी और फिल्म की दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वो ऋषिकेश में रहते हैं और वहां लोगों को मेडिटेशन सिखाते हैं। साथ ही एक एनजीओ को सपोर्ट करते हैं जो बच्चों और महिलाओं के लिए काम करता है।
3 of 7
सोनिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
'श्रीकृष्णा' में हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया कपूर भी नजर आई थीं। उन्होंने कृष्ण की बहन सुभद्रा का किरदार निभाया था। शो में उनका छोटा सा ही रोल था। सोनिया ने कई सीरियल और फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वो इंडस्ट्री से दूर हैं।
4 of 7
पिंकी पारीख
- फोटो : सोशल मीडिया
पिंकी पारीख ने सीरियल में रुक्मणि, यमुना, लक्ष्मी और दुर्गा का किरदार निभाया था। पिंकी ने कई गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। फिलहाल वो गुजराती इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
5 of 7
swapnil joshi
- फोटो : social media
'श्रीकृष्णा' में कृष्ण की युवावस्था का रोल अभिनेता स्वप्निल जोशी ने निभाया था। 'श्रीकृष्णा' में काम करने के बाद स्वप्निल की जिंदगी रातों रात बदल गई। वो जहां कहीं भी जाते लोग असल जिंदगी में उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे। स्वप्निल इसके अलावा कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'दिल विल प्यार व्यार', 'हद कर दी', 'भाभी', 'देश में निकला होगा चांद' और 'हरे कांच की चूड़ियां' जैसे सीरियल में काम किया है। स्वप्निल मराठी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम हैं।