आज रक्षाबंधन का त्यौहार है, ऐसे में हर भाई बहन इसका जश्न बहुत ही धूमधाम से मना रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन और आम आदमी तक कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने आज एक-दूसरे को रक्षा करने का वचन दिया है। हम आपको टेलीविजन के असल जिंदगी के भाई-बहन की जोड़ी के बारे में बता चुके हैं। लेकिन टेलीविजन एक अलग ही दुनिया है। यहां हर कलाकार को अलग-अलग ऑन स्क्रीन किरदार निभाने पड़ते हैं।
रक्षाबंधन: छोटे पर्दे पर भाई बहन, लेकिन असल जिंदगी में एक-दूसरे के प्यार में पड़ चुके हैं ये सितारे
अविनाश सचदेव- शलमली देसाई
सीरियल छोटी बहू में अविनाश सचदेव ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस शो में शलमली देसाई ने उनकी ऑन-स्क्रीन भाभी की भूमिका निभाई थी। अविनाश सचदेवा असल जिंदगी में अपनी भाभी के प्यार में पड़ गए। इन दोनों ने साल 2017 में शादी की।
यश टोंक- गोरी यादव
यश टोंक और गोरी यादव ने एकता कपूर के शो ‘कही किसी रोज’ में साथ काम किया। इन दोनों ने शो में भाई-बहन की भूमिका निभाई थी। दोनों को प्यार हुआ और फिर दोनों ने शादी कर ली।
रिंकू धवन-किरण करमाकर
एकता कपूर के शो कहानी घर-घर में रिंकू धवन और किरण करमाकर ने भाई-बहन की भूमिका निभाई थी। लेकिन इस शो में ये दोनों साथ में काम करते हुए एक-दूसरे के प्यार में गिर गए और इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली।
किश्वर मर्चेंट- सुयश राय
किश्वर मर्चेंट और सुयश राय जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इन दोनो ने सीरियल ‘प्यार की ये एक कहानी’ में साथ काम किया और वही से इनके प्यार की शुरुआत हुई। इस शो के बाद ये दोनों ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ में भाई-बहन के रूप में नजर आए थे।