बिग बॉस का सीजन 14 अब धीरे- धीरे अपने रुबाब पर आ रहा है। इस सीजन को शुरुआत से लोग खासा पसंद नहीं कर रहे थे। लेकिन इस सीजन में जब से राखी सावंत की एंट्री हुई है तभी से इसमें एंटरटेनमेंट का डोज भी लोगों को मिल रहा है। लेकिन हाल ही 7 जनवरी को टेलीकास्ट हुआ एपिसोड इस सीजन का अब तक का सबसे इमोशनल एपिसोड बन गया।
Bigg Boss 14: मां के साथ वीडियो कॉल पर इमोशनल हुईं राखी सावंत, पति के लिए कही ऐसी बात
दरअसल 7 जनवरी के एपिसोड में महीनों बाद घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिला था। सभी घरवालों के चेहरे पर परिवार से मिलने की खुशी साफ तौर पर दिखी। वहीं इतनी महीनों बाद घरवालों को देखने पर कंटेस्टेंट्स की आंखें नम भी दिखीं। जिसे देखकर दर्शक भी काफी इमोशनल हो गए। वहीं आज के आने वाले एपिसोड में राखी सावंत की अपनी मां से मुलाकात होगी।
कलर्स के सोशल मीडिया पेज पर आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एजाज खान के भाई और राहुल की मां उनसे बिग बॉस के घर में मिलने के लिए आएंगे। लेकिन राखी को उनकी मां से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिलवाया जाएगा, क्योंकि राखी की मां हॉस्पिटल में एडमिट हैं। वीडियो में राखी मां को देख बेहद भावुक नजर आईं।
वीडियों में देखा जा सकता है कि बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स के फ्रीज होने का आदेश देते हैं। इसके बाद राखी को उनकी मां को दिखाया जाता है। अपनी मां को देखकर राखी काफी भावुक हो जाती हैं। मां राखी को बताती हैं कि वो हॉस्पिटल एडमिट हैं। ये सुनकर राखी फूट- फूटकर रोने लगती हैं और उनसे अपना ख्याल रखने के लिएकहती हैं। राखी मां से कहती हैं, 'मां तू ठीक रहना मां, मैं अकेली हूं।'
View this post on Instagram
इस दौरान राखी की मां कहती हैं 'जैस्मिन से बोलना मेरी बेटी झूठी नहीं है।' इसके जवाब में राखी कहती हैं 'जाने दे मां वो भी तो तेरी बेटी है।' राखी और उनकी मां की बातें सुनकर बाकी सभी कंटेस्टेंट भी काफी इमोशनल हो जाते हैं। इस दौरान राखी मां से अपने पति को लेकर भी बात करती हैं। राखी मां से कहती हैं कि वो रितेश से कहें कि वो शो में कम से कम एक बार दुनिया के सामने आएं।
पढ़ें: रिया चक्रवर्ती संग फोटो साझा कर बुरे फंसे राजीव, हुए ट्रोल तो पोस्ट डिलीट कर दी सफाई