बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस के घर में हैं। राखी यहां पर आने के बाद से ही सभी दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रही हैं। बिग बॉस के गऱ में झगड़े होना वैसे तो आम बात है लेकिन राखी के घर में एंट्री लेने के बाद से घरवालों के बीच झगड़े काफी बढ़ गए हैं। राखी का अब तक शो में कई कंटेस्टेंट्स के साथ झगड़ा हो चुका है। इस बार राखी का झगड़ा हुआ है अभिनेता अली गोना के साथ।
Bigg Boss 14: अली गोनी और राखी सावंत के बीच हुई झड़प, गुस्से में बोले अभिनेता- 'तुझे टॉर्चर करूंगा'
दरअसल बिग बॉस में आने के बाद से ही जैस्मिन भसीन और अली गोनी के रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दोनों एक दूसरे को केवल अच्छा दोस्त बताते हैं। लेकिन दिखता स्क्रीन पर कुछ और ही है। हालांकि कई बार ये बात उठी है लेकिन दोनों ही कभी भी खुलकर कुछ नहीं कहा है। अब ऐसे में राखी सावंत ने इन दोनों के रिश्ते पर मोहर लगा दी। जिससे अली चिढ़ गए और फिर क्या था बस दोनों के बीच जमकर बहस हो गई।
दरअसल शुक्रवार के एपिसोड में जब सभी लोग गार्डन एरिया में बैठे हुए थे। उसी समय राखी सावंत ने अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिलेशनशिप के ऊपर कुछ कमेंट कर दिया। अली गोनी को राखी का कमेंट पसंद नहीं आया और दोनों के बीच तगड़ी बहसबाजी हो गई। अली ने पहले तो राखी को चुप रहने की हिदायत दी। लेकिन जब वो चुप नहीं हुईं तो अली ने राखी खूब खरी-खोटी सुनाई।
जैस्मिन और अली बातें कर रह थे, इसी दौरान राखी ने जैस्मिन को अली की गर्लफ्रेंड बता दिया। इस बात पर अली भड़क गए। अली ने राखी को चुप रहने के लिए कहा लेकिन वो नहीं मानीं। इसके बाद अली ने पहले तो सिर्फ इतना कहा कि सबकुछ कैमरे के लिए करना ठीक नहीं है। इसके बाद गुस्से में अली ने राखी को पागल औरत तक बता दिया। राखी इस पर भी चुप नहीं हुईं और बराबरी से बहस करने में लगी थीं।
View this post on Instagram
जब राखी इतने सब के बाद भी चुप नहीं हुईं और लगातार बोल रही थीं। तो अली ने भी गुस्से में उनसे कह दिया कि, 'मैं वादा करता हूं कि तुझे इस घर में टॉर्चर करूंगा।' बता दें कि ये पहली बार है जब अली और राखी की लड़ाई हुई है। इससे पहले राखी का झगड़ा जैस्मिन भसीन, निक्की तंबोली, राहुल महाजन से भी हो चुका है।
पढ़ें: बेटी के कहने पर लॉकडाउन में रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी से 10 साल पहले ही अलग हो गए थे मनोज तिवारी