{"_id":"5ff00a294c560f30631f1e08","slug":"bigg-boss-14-sunny-leone-to-enter-salman-khan-show-check-details-inside","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान के शो को अब सनी लियोनी की शोहरत का सहारा, क्लाइमेक्स पर आने में अब सिर्फ सात हफ्ते बाकी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सलमान के शो को अब सनी लियोनी की शोहरत का सहारा, क्लाइमेक्स पर आने में अब सिर्फ सात हफ्ते बाकी
विवादों की वजह से हमेशा चर्चाओं में रहने वाले टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14वें सीजन ने भी विवाद तो बहुत खड़े करने की कोशिश की है लेकिन वह इसमें कामयाब न हो सका। इसलिए, शो के निर्माताओं ने फैसला लिया है कि इस बार वह अपने इस सीजन का अंत अपने तय समय के मुताबिक ही करेंगे। शो की लोकप्रियता को देखते हुए पिछले सीजन में जिस तरह शो का समय कुछ हफ्तों के लिए बढ़ाया गया था, वैसा इस बार कुछ नहीं होने वाला। इस बीच खबर ये है कि सनी लियोनी इस हफ्ते बिग बॉस के घर आने वाली हैं।
2 of 6
Bigg Boss 14
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लगभग दो महीने पहले जब 'बिग बॉस' के 14वें सीजन की टीवी पर शुरुआत हुई, उससे पहले ही शो के प्रति दर्शकों का मन पता चल चुका था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस तरह शो के मशहूर होस्ट अभिनेता सलमान खान के प्रति लोगों के अंदर रोष पैदा हो रहा था, उसका असर सीधा 'बिग बॉस' पर दिखा। दर्शकों ने शो के इस सीजन को शुरुआत से ही पसंद नहीं किया। शो के निर्माताओं ने तो हर हथकंडा अपनाने की कोशिश की लेकिन कुछ काम नहीं आया।
3 of 6
बिग बॉस 14
- फोटो : फाइल फोटो
रियलिटी शो 'बिग बॉस' हमेशा टीआरपी में भी शीर्ष पर रहता था। लेकिन, इस मामले में भी शो कहीं पर टिकता हुआ नजर नहीं आया। शो के निर्माताओं ने घर के अंदर वंशवाद जैसा मुद्दा भी उठाया और पहले से ज्यादा गाली गलौज करके खूब गंद भी फैलवाई। घर में अपने पुराने सीजनों के दिग्गज खिलाड़ी विकास गुप्ता, अर्शी खान यहां तक कि राखी सावंत को भी घर में जगह दी। कुछ एपिसोड में तो सलमान खान भी देश के मौजूदा मुद्दों पर तंज कसते हुए नजर आए। लेकिन, इसका अब तक कोई असर होता हुआ नजर नहीं आया। खासतौर से इस बार शो की मार्केटिंग और पीआर टीम भी कुछ खास इस शो के लिए करती दिखी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sunny leone
- फोटो : instagram
शो के रिलीज हुए नए प्रोमो में दिखाया गया कि इस वीकेंड दर्शकों और घरवालों का मनोरंजन करने के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी घर के अंदर दाखिल होने वाली हैं। 'बिग बॉस' शो के निर्माताओं का यह एक नया पैंतरा है ताकि इतना कुछ आजमाने के बावजूद हो सकता है कि दर्शक सनी लियोनी की वजह से ही शो को देखने के लिए मजबूर हों। शो की तरफ दर्शकों को खींचने के लिए निर्माता काफी कोशिश कर चुके हैं लेकिन अब उन्होंने फैसला कर लिया है कि वह फिनाले की तारीख को आगे नहीं बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
sunny leone
- फोटो : instagram
बिग बॉस ही इंटरनेशनल पॉर्न स्टार सनी लियोनी को देश लेकर आए थे और इसी बिग बॉस के घर जाकर महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म के लिए साइन किया था। उसके बाद से मुंबई के ओशिवारा इलाके में सैकड़ों लड़कियां सनी लियोनी बन चुकी हैं। तमाम निर्माता मिलकर भारतीय पोर्न इंडस्ट्री का अरबों का धंधा मुंबई में सेट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।