बिग बॉस 14 अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है। प्रतिभागी फाइनल में अपनी अपनी कुर्सी बचाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। निक्की तंबोली के फिनाले में पहुंचने के बाद सभी में अपनी जगह पक्की करने की जल्दी थी। ऐसे में राखी सावंत भला कहां पीछे रहने वाली। उन्होंने बिग बॉस की एक शर्त मानते हुए फिनाले में प्रवेश करने का का फैसला किया।
2 of 5
rakhi sawant
- फोटो : instagram
दरअसल, प्रतिभागियों से कहा गया था कि वे 14 लाख का चेक लेकर सीधे फिनाले में पहुंच सकते हैं। लेकिन शर्त यह रहेगी कि अगर वे जीत जाते हैं तो जीते हुए पैसों में से उन्हें 14 लाख लौटाने पड़ेंगे। इस शर्त के सामने राखी सावंत, अली गोनी और राहुल वैद्य खड़े थे। जो प्रतिभागी गार्डन में रखे गए चेक को पहले उठाता वह फिनाले में अपनी जगह पक्की कर लेता।
3 of 5
rakhi sawant
- फोटो : social media
ऐसे में राखी ने लंबा हाथ मारा और बिना किसी चूक के सबसे पहले चेक उठा लिया। इस तरह वे बिग बॉस 14 के फिनाले तक पहुंच गई हैं। उनके फाइनलिस्ट बनने के बाद अब अली गोनी, राहुल वैद्य और देवोलीना भट्टाचार्य के बीच कड़ी टक्कर है। तीनों ही कंटेस्टेंट मजबूत खिलाड़ी हैं। इनके बीच का मुकाबला तय करेगा कि कौन फाइनल में जगह बना पाएगा।
4 of 5
घर से बेघर हुए अभिनव शुक्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बिग बॉस के घर में सबसे चर्चित और दमदार सदस्य रहीं रूबीना दिलैक ने निक्की तंबोली को खूब फायदा दिलाया। निक्की को फाइनल तक पहुंचाने में रूबीना का बड़ा हाथ रहा। रुबीना ने निक्की को नॉमिनेशन से बचाकर उन्हें पहला फाइनलिस्ट घोषित किया।
5 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram
रूबीना दिलैक ने टास्क जीता था। टास्क जीतने के बाद जब उनसे पूछा गया था कि वे फिनाले में किसे देखना चाहती हैं तो उन्होंने निक्की तंबोली का नाम लेते हुए उनके लिए हामी भरी थी। बिग बॉस ने उन्हें ये अधिकार दिया था कि वो किसी और कंटेस्टेंट को सीधे फिनाले तक पहुंचा सकती हैं।