बिग बॉस 15 का नया एपिसोड बेहद मजेदार होने वाला है। इसका प्रोमो जारी हो चुका है। जिसमें राखी सावंत को बेहद गुस्से में देखा जा सकता है। राखी अपने पति रितेश को 'भाड़े का पति' कहने पर तिलमिलाई हुई है और उसने इसे लेकर आपा खाते हुए अभिजीत पर हमला कर दिया। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि गुस्से में राखी सावंत अभिजीत पर कुर्सी फेंक रही हैं। दरअसल, राखी सावंत ने बिग बॉस 15 के घर में पिछले महीने प्रवेश किया है। उनसे अभिजीत बिचुकले ने पति के रिश्ते को लेकर सवाल किया, जिससे वह भड़क उठीं।
Bigg Boss 15: राखी सावंत ने गुस्से में अभिजीत पर फेंकी कुर्सी, बोलीं- तू है भाड़े का टट्टू..
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन