टीवी पर रियलिटी शो की भरमार है। इन शोज में आम से लेकर खास हर कोई नजर आया। वहीं दर्शकों को जबरदस्त धमाल भी देखने को मिला। खास बात है कि बिग बॉस से लेकर इंडियन आइडल तक कई रियलिटी शोज आए जिसके विजेताओं ने खूब नाम कमाया। कुछ विजेता ऐसे भी रहे जो कुछ वक्त तो चर्चा में रहे लेकिन अब गुमनाम हो गए हैं।
2 of 6
अभिजीत सावंत
- फोटो : AmarUjala
'इंडियन आइडल सीजन 1' के विजेता अभिजीत सावंत इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। एक वक्त ऐसा था कि इनके गाए गाने लोगों की जुबां पर ऐसे चढ़ते थे कि उतरने का नाम ही नहीं लेते। हालांकि आज से सितारा गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। 'इंडियन आइडल' की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देश को अपना पहला 'इंडियन आइडल' अभिजीत सावंत मिला था। इसके बाद अभिजीत ने 'आपका अभिजीत' नाम से एलबम भी लॉन्च किया जिसका 'मोहब्बतें लुटाऊंगा गाना' सुपरहिट हुआ। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एलबम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद तनुश्री दत्ता की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'मरजावां' गाना भी गाया लेकिन उसके बाद जैसे अभिजीत गायब ही हो गए।
3 of 6
Ashutosh Kaushik
- फोटो : file photo
'बिग बॉस सीजन' 2 के विजेता आशुतोष कौशिक बने थे। आशुतोष इस शो से पहले एमटीवी रोडीज जीत चुके थे। दो रियलिटी शो जीतने के बाद भी आशुतोष गायब हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लाइमलाइट से दूर यूपी के सहारनपुर और दिल्ली में ढाबा चलाते हैं।
4 of 6
Hrishant Goswami
- फोटो : twitter
इस लिस्ट में हृषंत गोस्वामी का भी नाम शामिल है। हृषंत गोस्वामी ने 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट एंड मेगा कॉन्टेस्ट से लाइमलाइट में आ गए थे। इन्होंने बिग बॉस सीजन चार में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। शो में लोकप्रिय होने के बाद अपने करियर में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए।
5 of 6
manveer gurjar
- फोटो : file photo
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 जीतने के बाद एक आम चेहरे से रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद लंबे वक्त तक वह लाइमलाइट से दूर रहे। फिलहाल वो अब 'आज की अयोध्या' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।