श्वेता तिवारी के भाई की शादी की तस्वीरें आईं सामने, पिंक कलर की गाउन में दिख रहीं बेहद खूबसूरत
तस्वीरों में श्वेता अपने परिवार के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं । भाई की शादी में श्वेता ने पिंक कलर की गाउन पहनी । वहीं उनकी बेटी पलक तिवारी भी पीच कलर की गाउन में नजर आईं । श्वेता ने अपनी बेटी के साथ फोटोशूट भी करवाया । तस्वीरें पोस्ट करते हुए श्वेता ने लिखा, 'भाई की शादी ।'
तस्वीरें देख लग रहा है कि श्वेता के भाई की शादी क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई है। श्वेता की भाभी व्हाइट गाउन पहने नजर आ रही हैं । श्वेता की भाभी का नाम यास्मीन शेख है। इससे पहले उन्होंने हल्दी की तस्वीरें शेयर की थीं ।
View this post on Instagram
My #etherealgirl @palaktiwarii #nidwedsyas #bhaikishaadi 📸 @sachin113photographer
A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on
हल्दी सेरेमनी के कई वीडियो श्वेता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए थे। वीडियो में निधान हल्दी लगाए बैठे हैं और पलक उनके पास जाकर पोज देती हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में श्वेता भाई निधान के साथ हल्दी की रस्में निभा रही हैं।
कभी खूबसूरती से महफिल लूटती थीं 90 के दशक की ये अभिनेत्रियां, अब ऐसा है लुक