{"_id":"5e5767738ebc3ef38f60eaf0","slug":"rahul-roy-to-abhijeet-sawant-5-reality-show-winner-far-from-lime-light","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रियलिटी शो जीतकर रातोंरात लाइमलाइट में आ गए थे पांच सितारे, अब गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रियलिटी शो जीतकर रातोंरात लाइमलाइट में आ गए थे पांच सितारे, अब गुमनामी की जिंदगी जीने पर मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी पर रियलिटी शो की भरमार है। इन शोज में आम से लेकर खास हर कोई नजर आया। वहीं दर्शकों को जबरदस्त धमाल भी देखने को मिला। खास बात है कि बिग बॉस से लेकर इंडियन आइडल तक कई रियलिटी शोज आए जिसके विजेताओं ने खूब नाम कमाया। कुछ विजेता ऐसे भी रहे जो कुछ वक्त तो चर्चा में रहे लेकिन अब गुमनाम हो गए हैं।
2 of 6
अभिजीत सावंत
- फोटो : AmarUjala
'इंडियन आइडल सीजन 1' के विजेता अभिजीत सावंत इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। एक वक्त ऐसा था कि इनके गाए गाने लोगों की जुबां पर ऐसे चढ़ते थे कि उतरने का नाम ही नहीं लेते। हालांकि आज से सितारा गुमनामी की जिंदगी जी रहा है। 'इंडियन आइडल' की शुरुआत साल 2005 में हुई थी और देश को अपना पहला 'इंडियन आइडल' अभिजीत सावंत मिला था। इसके बाद अभिजीत ने 'आपका अभिजीत' नाम से एलबम भी लॉन्च किया जिसका 'मोहब्बतें लुटाऊंगा गाना' सुपरहिट हुआ। इसके बाद अभिजीत का दूसरा एलबम 'जुनून' भी हिट रहा। इसके बाद तनुश्री दत्ता की फिल्म 'आशिक बनाया आपने' का 'मरजावां' गाना भी गाया लेकिन उसके बाद जैसे अभिजीत गायब ही हो गए।
3 of 6
Ashutosh Kaushik
- फोटो : file photo
'बिग बॉस सीजन' 2 के विजेता आशुतोष कौशिक बने थे। आशुतोष इस शो से पहले एमटीवी रोडीज जीत चुके थे। दो रियलिटी शो जीतने के बाद भी आशुतोष गायब हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लाइमलाइट से दूर यूपी के सहारनपुर और दिल्ली में ढाबा चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Hrishant Goswami
- फोटो : twitter
इस लिस्ट में हृषंत गोस्वामी का भी नाम शामिल है। हृषंत गोस्वामी ने 2004 में ग्लैडरैग्स मैनहंट एंड मेगा कॉन्टेस्ट से लाइमलाइट में आ गए थे। इन्होंने बिग बॉस सीजन चार में बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया था। शो में लोकप्रिय होने के बाद अपने करियर में कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाए।
विज्ञापन
5 of 6
manveer gurjar
- फोटो : file photo
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर बिग बॉस 10 जीतने के बाद एक आम चेहरे से रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया था। इसके बाद लंबे वक्त तक वह लाइमलाइट से दूर रहे। फिलहाल वो अब 'आज की अयोध्या' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।