बिग बॉस का घर यानि हाईवोल्टेज ड्रामा, झगड़ा, अफेयर, इंटीमेटी और ब्रेक अप्स। अभी तक बिग बॉस के 9 सीजन हो चुके हैं। इन सब सीजन्स में खूब ड्रामा, झगड़ा और प्यार हुआ। इस दौरान बिग बॉस के घर कुछ ऐसे लोग भी आए जिन्होंने बॉस को टीआरपी दी। ऐसा ही एक नाम है राहुल महाजन।
आगे की स्लाइड्स में देखें क्या-क्या किया राहुल ने बिग बॉस के घर में।
राहुल महाजन बिग बॉस के दूसरे सीजन में बतौर प्रतियोगी आए थे। राहुल महाजन बिग बॉस-2 के सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले प्रतिभागी थे। दूसरे सीजन का विजेता भले आशुतोष कौशिक रहा हो लेकिन इस सीजन में राहुल ने भी दर्शकों का दिल जीता।
बिग बॉस-2 को राहुल के लव ट्राइएंगल की वजह से ज्यादा याद किया जाता है। इस दौरान राहुल महाजन पायल रोहतगी और मोनिका बेदी से फ्लर्ट करते दिखे।
पायल रोहतगी के साथ तो उन्हें पूल में रोमांस करते भी देखा गया। रोहतगी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह राहुल को डेट कर रही थीं लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद राहुल और उनके बीच मोनिका आ गई।
इसके बाद राहुल बिग बॉस के आठवें सीजन में दिखे। राहुल को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली। हालांकि यहां राहुल लंबे समय तक नहीं टिक पाए और उन्हें जल्द बिग बॉस के घर से बेदखल कर दिया गया।