बिग बॉस ने लव-पुनीश की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इससे साबित होता है कि मेकर्स नहीं चाहते कि इन दोनों में से कोई भी एक विनर बने। क्योंकि इसकी असल वजह है टिकट टू फिनाले बीबी म्यूजियम टास्क...
बीबी माउंट टास्क में तीन दिन लगातर 'टिकट टू फिनाले' पाने के लिए की गई लव और पुनीश की मेहनत बेकार गई। क्योंकि बीबी माउंट टास्क जीतने के बाद बिग बॉस ने दोनों के सामने बीबी म्यूजियम टास्क की बड़ी चुनौती पेश कर दी। रूल के मुताबित इस टास्क में जीतने के बाद ही लव-पुनीश को टिकट टू फिनाले जाने का मौका मिलता।
बता दें कि म्यूजियम टास्क में घरवालों के पास अपनी हारी हुई प्राइज मनी को वापस पाने का मौका था। इसके लिए उन्हें टास्क में लगे सभी कीमती सामान की गार्ड बनकर रक्षा करनी थी। इस गेम में लव और पुनीश चोर की भूमिका में थे। पहले पुनीश का नंबर आया लेकिन वे घर से एक भी चीज नहीं चुरा सके।
इसी के चलते पुनीश टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गए। लेकिन जब लव का नंबर आया तो वे भी टास्क में रखी एक भी कीमती चीज चुराने में नाकामयाब रहे और इसी हार के चलते लव औऱ पुनीश की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया और दोनों ही टिकट टू फिनाले की रेस से बाहर हो गए।
लेकिन देखा जाए तो ये शो के मेकर्स की ही कोई चाल है जो इन दोनों को ही शो से बाहर करना चाहते हैं। कुल मिलाकर दोनों शो में बहुत अच्छा खेल रहे हैं। वहीं, मुंबई के इनॉर्बिट मॉल में लाइव पब्लिक वोटिंग हुई जिसमें शिल्पा शिंदे टॉप पर चल रही हैं।