फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा की कुछ ऐसे हो रही है वापसी, इस गाने पर करेंगे धमाकेदार एंट्री

Thu, 05 Apr 2018 10:12 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Apr 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
Priyank Sharma new song Buzz come soon with  Badshah
मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 में अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहने वाले प्रियांक शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार प्रियांक अपने फैंस के लिए एक शानदार तोहफा लेकर आए हैं। बिग बॉस के बाद वह फिर परदे पर नजर आने वाले हैं। 
Priyank Sharma new song Buzz come soon with  Badshah
जी हां प्रियांक शर्मा जल्द ही पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाले हैं। इस बार प्रियांक बादशाह के गाने पर अपने फैंस के लिए डांस करते नजर आएंगे। प्रियांक के इस गाने का नाम Buzz है। इस गाने में प्रियांक शर्मा और बादशाह के साथ आस्था गिल भी नजर आएंगी।
Priyank Sharma new song Buzz come soon with  Badshah
प्रियांक शर्मा ने Buzz गाने की शूटिंग का वीडियो और फोटो अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। उनकी फोटो और वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। प्रियांक शर्मा जल्द ही एक वेब सीरीज में नजर आएंगे जिसमें 'साड्डा हक' फेम हर्षिता गौर उनकी को-एक्ट्रेस होंगी। इसे विकास गुप्ता प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह एकता कपूर के डिजिटल चैनल अल्ट बालाजी पर प्रसारित होगा। 
 

 

And we chillin and killin the sets bruh ✌🏻 @aasthagill @badboyshah @sonymusicindia #BUZZ COMING SOON !

A post shared by Priyank Sharma (@priyanksharmaaa) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyank Sharma new song Buzz come soon with  Badshah
आपको बता दें कि प्रियांक शर्मा एम टीवी के रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला' में भी नजर आ चुके हैं। बिग बॉस-11 में वह कई बार अर्शी खान और शिल्पा शिंदे पर भद्दे कमेंट करने से चर्चा में आए थे। इतना ही नहीं प्रियांक की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी उनसे बिग बॉस के घर में आकर ब्रेकअप कर लिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed