लॉकडाउन में जहां लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं इससे मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है। कुछ समय पहले टीवी अभिनेता मनमीत ग्रेवाल ने पैसे की तंगी के चलते खुदकुशी कर ली थी। अभी इंडस्ट्री इस शोक से उबरी भी नहीं थी कि एक और अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली। कई कार्यक्रमों में काम कर चुकीं अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही वो मुंबई से अपने घर इंदौर पहुंची थीं। जहां सोमवार की रात उन्होंने खुदकुशी कर ली। आगे की स्लाइड में बताते हैं उनके अब तक के सफर के बारे में...
लॉकडाउन में तनाव की वजह से अभिनेत्री ने की आत्महत्या, तस्वीरों में देखें प्रेक्षा का अब तक का सफर
25 साल की प्रेक्षा कई सीरियल में काम कर चुकी थीं। इन सीरियल में 'क्राइम पेट्रोल', 'मेरी दुर्गा', 'सिद्धि विनायक', 'तू आशिकी' और 'लाल इश्क' प्रमुख हैं। प्रेक्षा ने बड़े पर्दे पर भी काम किया था। वो अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' में नजर आई थीं।
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वालीं प्रेक्षा ने अपनी शुरुआत थियेटर से की थी। तस्वीर में प्रेक्षा स्टेज परफॉर्मेंस करती नजर आ रही हैं। उनका पहला नाटक 'ड्रामा फैक्ट्री' के बैनर तले हुआ था। सआदत हसन मंटो की एक कहानी पर आधारित नाटक का नाम 'खोल दो' था। इसके अलावा प्रेक्षा शॉर्ट फिल्म 'उल्टी सलवार' में भी नजर आई थीं।
तस्वीर में प्रेक्षा 'बिग बॉस' फेम दीपक ठाकुर के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीर तब की है जब दीपक अपने एक गाने का प्रमोशन कर रहे थे।
इंस्टाग्राम पर प्रेक्षा की ये आखिरी तस्वीर उन्होंने चार दिन पहले साझा की थी। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था- 'मेरी तरफ आता हर गम फिसल जाए, आंखों में तुम को भरूं, बिन बोले बातें तुमसे करूं।'
Meri Taraf Aata Har Gham Phisal Jaaye Aankhon Mein Tum Ko Bharun Bin Bole Baatein Tumse Karun 🥰
A post shared by Preksha Mehta 🎭 (@iamprekshamehta) on