फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन के तनाव ने ली टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता की जान, सोशल मीडिया पर छोड़ा दर्द भरा ये संदेश

Tue, 26 May 2020 06:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 26 May 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Television Actress Preksha Mehta Commit Suicide Due To Depression Amid Lockdown
प्रेक्षा मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए मानसिक तनाव ने आखिरकार एक और संघर्षशील टीवी अभिनेत्री प्रेक्षा मेहता की जान ले ली है। प्रेक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही मुंबई से अपने घर इंदौर लौट गईं थीं और मुंबई से जाने से पहले तक उनके पास कोई काम नहीं था। घर पर रहते हुए भी उन्हें लगातार बढ़ रहे लॉकडाउन के कारण बेरोजगारी की समस्या सता रही थी और आखिरकार उन्होंने बीते सोमवार की रात को अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

Television Actress Preksha Mehta Commit Suicide Due To Depression Amid Lockdown
प्रेक्षा मेहता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रेक्षा की उम्र महज 25 साल थी और वह टीवी के एपिसोडिक शोज जैसे क्राइम पेट्रोल, मेरी दुर्गा और लाल इश्क में नजर आ चुकी थीं। सिर्फ टीवी ही नहीं बल्कि, प्रेक्षा को हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' में भी देखा गया था। प्रेक्षा इंदौर के बजरंग नगर में अपने परिवार के साथ रहती थीं। बीती रात को आत्महत्या करने से पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक छोटा सा संदेश छोड़ा था जिसमें लिखा है, 'सबसे बुरा होता है सपनों का मर जाना'।

Television Actress Preksha Mehta Commit Suicide Due To Depression Amid Lockdown
प्रेक्षा मेहता - फोटो : Social Media

प्रेक्षा ने आत्महत्या तो रात में ही कर ली थी लेकिन उनके घरवालों को भी सुबह ही पता चला। घटना की जानकारी होते ही उनके घरवाले प्रेक्षा के शव को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। लेकिन अस्पताल जाने का भी कोई फायदा नहीं हुआ क्योंकि तब तक प्रेक्षा दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Actress Preksha Mehta Commit Suicide Due To Depression Amid Lockdown
प्रेक्षा मेहता - फोटो : Social Media

लॉकडाउन शुरू होने के कारण उससे पहले ही प्रेक्षा अपने घर लौट गई थीं और तभी से वह परेशान रहती थीं। केस के इंचार्ज राजीव भदौरिया का कहना है कि प्रेक्षा ने एक सुसाइड नोट तो छोड़ा है लेकिन आत्महत्या का कारण नहीं दिया। फिलहाल छानबीन जारी है।

विज्ञापन
Television Actress Preksha Mehta Commit Suicide Due To Depression Amid Lockdown
मनमीत ग्रेवाल - फोटो : Social Media

प्रेक्षा से पहले अभी हाल ही में टीवी के एक और कलाकार मनमीत ग्रेवाल ने अपने घर में ही लॉकडाउन के दौरान पैदा हुए तनाव के कारण आत्महत्या कर ली थी। उनके ऊपर लाखों रुपये का कर्जा हो गया था और वह अपने दोस्तों से भी मदद मांगने में हिचकिचा रहे थे।

पढ़ें: सलमान खान ने 'मीठी' की पांच हजार परिवारों की ईद, 'शीर कोरमा' भेजकर अपने स्टाइल में किया ईद मुबारक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed