फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स ने पहचान छुपाकर की टीवी अभिनेत्री से शादी, अब धर्म परिवर्तन के लिए रोज कर रहा मारपीट

Sat, 09 Jan 2021 06:34 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 09 Jan 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Preity talreja alleged her husband for assault threats to convert in islam
प्रिटी तलरेजा - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी अभिनेत्री प्रिटी तलरेजा (Preity Talreja) ने अपने पति अभिजीत पेटकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए और उनके खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। प्रिटी का कहना है कि उन पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने बात मानने से इनकार  कर दिया तो उनके साथ मारपीट की गई।

Preity talreja alleged her husband for assault threats to convert in islam
प्रिटी तलरेजा - फोटो : instagram/iampreityy

प्रिटी ने सोशल मीडिया पर घरेलू हिंसा को लेकर कई ट्वीट्स किए। वह पहले भी मुंबई पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंची थीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पीएमओ को टैग कर अपनी आपबीती कही। इस केस मे ताजा जानकारी ये है कि अब खड़कपाड़ा कल्याण पुलिस ने प्रिटी की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Preity talreja alleged her husband for assault threats to convert in islam
प्रिटी तलरेजा - फोटो : instagram/iampreityy

प्रिटी तलरेजा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिसमें उनके चेहरे पर मारपीट के निशान हैं। प्रिटी के एफआईआर की कॉपी सुनैना होले ने साझा की है। उन्होंने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और किरीट सौमैया को समर्थन के लिए धन्यवाद किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity talreja alleged her husband for assault threats to convert in islam
प्रिटी तलरेजा - फोटो : instagram/iampreityy

क्या है पूरा मामला
तीन साल पहले प्रिटी ने अभिजीत पेटकर से शादी की थी। अभिजीत पेशे से जिम के मालिक हैं। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रिटी ने बताया कि अभिजीत मुस्लिम धर्म से ताल्लुक रखता है। दोनों की शादी मस्जिद में हुई थी। प्रिटी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया था लेकिन बाद में अभिजीत ने धर्म बदलने की बात कहकर उनसे मारपीट करने लगा। मुस्लिम लॉ के तहत उन्हें मैरिज सर्टिफिकेट नहीं दिया गया।

विज्ञापन
Preity talreja alleged her husband for assault threats to convert in islam
प्रिटी तलरेजा - फोटो : instagram/iampreityy

एक ट्वीट में प्रिटी ने लिखा कि उनके पति अभिजीत ने बताया है कि वह मुस्लिम है। उसके पास धर्म परिवर्तन के कोई कागज नहीं है। अपने डॉक्यूमेंट्स पर वह अपन नाम अभिजीत पेटकर ही लिखता है। वह उन्हें तीन साल से प्यार के नाम पर धोखा दे रहा है। बता दें कि प्रिटी टीवी सीरियल कृष्णदासी में नजर आ चुकी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed