फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा के आरोपों का उनकी EX गर्लफ्रेंड ने दिया ऐसा जवाब, फिर गरमाया विवाद

Fri, 20 Apr 2018 09:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
Preeti Simoes Finds Kapil allegations against her causeless says plot of ex-girlfriend is outdated
कॉमेडियन कपिल शर्मा की ओर से अपनी एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब प्रीति ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पता हो कि कपिल ने प्रीति और उनकी बहन के खिलाफ ओशिवारा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके बाद अब प्रीति ने उनकी बातों का जवाब दिया है। 
Preeti Simoes Finds Kapil allegations against her causeless says plot of ex-girlfriend is outdated
कपिल ने प्रीति पर आरोप दर्ज कराते हुए बताया कि 'प्रीति ही शो की पूरी तैयारी करती थीं। शो पर कब क्या दिखना है यह वह ही बताती थीं। सेलिब्रिटीज से कोऑर्डिनेशन करना, उनके लिए आवश्यक सारी चीजों का इंतजाम सब प्रीति की ही जिम्मेदारी थी। मैंने प्रीति को सारी जिम्मेदारी देते हुए शुरुआत में 2 लाख की सैलरी पर रखा। इसी दौरान प्रीति की बहन नीति को भी मैंने अपने प्रोडक्शन हाउस में काम दिया। कंपनी को लगातार हो रहे फायदे के साथ ही दोनों की सैलरी भी बढ़ती गई। काम के दौरान प्रीति और नीति साथ रहते थे, दोनों को मैंने प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी के बारे में भी कई सारी जानकारी दी।' 
Preeti Simoes Finds Kapil allegations against her causeless says plot of ex-girlfriend is outdated
प्रीति और उनकी बहन पर आरोप लगाते हुए कपिल ने कहा कि 'दोनों बहनों ने मेरे दूसरे सहयोगी कलाकारों के साथ गलतफहमी पैदा करने की पूरी कोशिश की। यही नहीं जो सेलिब्रिटी शो में आते थे उनके साथ कोऑर्डिनेशन करना उनकी जिम्मेदारी थी लेकिन मुझे समय पर सारी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती थी जिससे उन सेलिब्रिटी के सेट पर पहुंचने के बाद कई बार गलतफहमी पैदा हुई। इस वजह से जहां उन सेलिब्रिटी के साथ मेरे रिश्ते खराब हुए, वहीं मेरी बदनामी होनी भी शुरू हो गई। जिससे मेरे काम में मुझे नुकसान होने लगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Preeti Simoes Finds Kapil allegations against her causeless says plot of ex-girlfriend is outdated
इन बातों का जवाब देते हुए अब प्रीति सिमोस ने कहा है कि यह सभी बातें कहने वाली और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा- 'यह सब कहने वाली बात होती है कि एक गर्लफ्रेंड अपने एक्स से जलती है और उसे बर्बाद करना चाहती है। मैं पिछले एक साल से तुम्हारी (कपिल शर्मा) जिंदगी में नहीं हूं तो मैं तुम्हारा कोई भी नुकसान कैसे कर सकती हूं। जब तुम सफलता के मुकाम पर थे तब तो तुमने हमें याद नहीं किया, अब परेशान हैं तो कृपया आप हमें अब भी भूल जाएं।' 
विज्ञापन
Preeti Simoes Finds Kapil allegations against her causeless says plot of ex-girlfriend is outdated
आपको बता दें कि विवादित ट्वीट्स और फिर कथित तौर पर जर्नलिस्ट के साथ गाली गलौच का फोन कॉल वायरल होने के बाद से ही कपिल कॉन्ट्रोवर्सी में बने हुए हैं। उन्होंने एक एंटरटेनमेंट मैग्जीन के एडिटर और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' और 'द कपिल शर्मा शो' की प्रोड्यूसर्स प्रीति सिमोस और नीति सिमोस के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed