एकता कपूर के अपकमिंग सीरियल 'नागिन-3' की चर्चा काफी समय से है। सीरियल में करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी का लुक सामने चुका है। खुद एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर 'नागिन 3' के दो पोस्टर रिलीज किए थे हालांकि एकता ने सीरियल के बाकि एक्टर्स का खुलासा नहीं किया था लेकिन अब इस सीरियल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Video: दर्शकों का इंतजार खत्म, टीवी की इस नई 'नागिन' ने शुरू कर दी शूटिंग
अनीता हसनंदानी ने सीरियल के सेट पर खींची कई तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। जानकारी के मुताबिक अनीता इस सीरियल में निगेटिव किरदार में नजर आएंगी। फिलहाल अनीता इन दिनों स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में नजर आ रही हैं।
A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on
NAAGIN 3 welcomes @anitahasnandani as the second shape shifting snake woman! It’s V FOR VENDETTA this season in INDIA’S most watched folklore supernatural franchise! Wait for NAAGIN 3 only on Colors! pic.twitter.com/YF3zXXKqYN
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) April 11, 2018
14 सालों बाद एकता कपूर के साथ वापसी कर रहीं करिश्मा तन्ना ने भी प्रोमो शूट के वीडियोज और तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की थीं। प्रोमो शूट के दौरान करिश्मा का नागिन लुक शानदार नजर आया। शेयर की गई तस्वीरों में करिश्मा का डस्की मेकअप लुक है।
'नागिन' सीरियल के दोनों सीरीज में मौनी रॉय और अदा खान लीड रोल में थीं। यहां तक की दोनों ही सीजन दर्शकों की पहली पसंद भी बने। कहा जा रहा है इस बार इस सीरियल में पहले से ज्यादा स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया हालांकि यह सीरियल कब से शुरू होगा इस बात की जानकारी नहीं मिली है।