कंगना रणौत के शो लॉक अप में ट्विस्ट और टर्न से भरपूर धमाकेदार जजमेंट डे के बाद कैदियों ने अपनी रणनीति में सुधार करना शुरू कर दिया है। क्योंकि वह गेम के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से तक पहुंचने वाले हैं। शो में दिन की शुरुआत में मंदाना और आजमा, मंदाना के तलाक और पिछले रिश्तों के बारे में बात करते हैं, लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं बताती है, क्योंकि यह उसका सीक्रेट था।
2 of 5
लॉक अप
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में पायल, शिवम के साथ अंजलि के बारे में चर्चा करती हुई दिखाई देती है कि अंजलि किस तरीके से सबके साथ मिलकर और अच्छे संबंध बनाकर रह रही है और वह अच्छा खेल रही है। इसके बाद सभी कैदियों को शारीरिक श्रम की प्रतिज्ञा लेने के लिए बुलाया जाता है। आज के शो में शारीरिक श्रम का उद्देश्य चकली बनाना है। चकलियों को रखने के लिए कैदियों को खुद ही बॉक्स भी बनाने हैं और हर बॉक्स में कम से कम चार चकली होनी चाहिए। टूटी हुई चकली की गिनती नहीं की जाएगी और चकलियों को दिए गए निर्देशों के अनुसार ही बनाना है।
3 of 5
लॉक अप
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गेम में जीतने वाला ब्लॉक हारने वाले ब्लॉक की सजा तय करेगा। इस बीच मंदाना, करणवीर के पास जाती है और उससे पायल के सब कुछ करने की जिद के बारे में शिकायत करती है। जिसके बाद करणवीर, पायल के पास जाता है और उससे कहता है कि पायल को चकली तलने पर खास ध्यान देने की जरूरत है ताकि वह टास्क जीत सकें। इसके बाद पायल जीशान पर चिल्ला देती है। वह कहत है- 'सिर पे मत बैठ आ के'।
4 of 5
‘लॉक अप’
- फोटो : Instagram @mxplayer
इसके बाद तो पायल का ड्रामा देखकर लेफ्ट ब्लॉक उनका मजाक उड़ाने लगता है। आखिरकार, करणवीर उन सभी को शांत करता है और वे अंत में राइट ब्लॉक अपना टास्क पूरा करता है। इसके बाद नए बॉक्स बांटे जाते हैं, और राइट ब्लॉक बॉक्स को छीन लेता है। नतीजतन 50 बक्से बनाम 44 के साथ लेफ्ट ब्लॉक जीत जाता है।
5 of 5
लॉक अप
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद पायल गुस्सा हो जाती है और अपनी टीम को ताने मारना जारी रखती है। वहीं जीशान, विनीत और मंदाना आज चार्जशीट के लिए एक प्लान बना रहे हैं। वह इस बात पर चर्चा करते नजर आएंगे हैं कि चार्जशीट में किसके नाम शामिल किए जाएं। मुनव्वर टीम के साथ मीटिंग भी करता है, जिसमें वह कहता है, 'अगर हमारी टीम के सदस्यों में से किसी एक को नॉमिनेट किया जाता है तो उसमें अली, विनीत या आजमा नहीं होने चाहिए।