फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' फिनाले के बाद पारस छाबड़ा से माहिरा का ऐसा है रिश्ता, इंटरव्यू में बताई असलियत

Sun, 23 Feb 2020 03:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 23 Feb 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Paras Chhabra says Mahira Sharma phone number on my speed dial right now
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

पारस छाबड़ा लगातार अपने नए शो 'मुझसे शादी करोगे' और बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। इस दौरान पारस से जब माहिरा और उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बेबाक जवाब दिया। इसके बाद ही बताया कि शो के बाद उनके और माहिरा के बीच दोस्ती कैसी है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि 'बिग बॉस' में पारस और माहिरा के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थीं। 

Paras Chhabra says Mahira Sharma phone number on my speed dial right now
Mahira Sharma and Paras Chhabra - फोटो : twitter

पारस ने स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए बताया, 'मैंने 506 लोगों को ब्लॉक किया हुआ है। आकांक्षा पुरी भी शामिल हैं।' इसके साथ ही पारस ने बताया कि उन्होंने स्पीड डायल में किसका नंबर लगा रखा है। पारस ने कहा- 'पहला नंबर उनकी मां का, दूसरा नंबर मैनेजर और फिर माहिरा का है।' पारस से पहले माहिरा ने भी अपने रिश्ते के बारे में बयान दिया था।

Paras Chhabra says Mahira Sharma phone number on my speed dial right now
Paras Chhabra and Mahira Sharma - फोटो : twitter

टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में माहिरा ने अपने बारे में बताया। माहिरा ने पारस और अपने रिश्ते पर बात करते हुए कहा था- 'पारस मेरा बहुत अच्छा दोस्त है और वह हमेशा एक दोस्त ही रहेगा जैसा कि आप सभी जानते हैं कि वह इस समय एक शो 'मुझसे शादी करोगे' कर रहे हैं। मैं अपने दोस्त की शादी में जरूर नाचूंगी। हालांकि घर में हमारी बॉन्डिंग को देखने के बाद लोग सोच रहे थे कि हमारे बीच कुछ चल रहा है। ऐसा कुछ नहीं है वो मेरा सिर्फ दोस्त है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Paras Chhabra says Mahira Sharma phone number on my speed dial right now
Paras and Mahira - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) खत्म होने के बाद माहिरा शर्मा पारस छाबड़ा से रिश्ते के अलावा फिनाले में पहनी अपनी ड्रेस की वजह से चर्चा में थीं। ऐसा इसलिए क्योंकि 'बिग बॉस' के फिनाले में माहिरा ने जो ड्रेस पहनी थी वो आलिया भट्ट की आइफा में पहनी ड्रेस की तरह ही थी। इस बीच माहिरा शर्मा एक बार फिर से बड़ी कामयाबी मिली है।

विज्ञापन
Paras Chhabra says Mahira Sharma phone number on my speed dial right now
Mahira Sharma - फोटो : twitter

मुंबई में हाल ही में दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2020 हुआ। इस अवॉर्ड में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत ही हस्तियां पहुंचीं। ये अवॉर्ड इस वजह से भी ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि इसमें 'बिग बॉस 13' में हिस्सा ले चुके प्रतियोगी भी इसमें पहुंचे। इस अवॉर्ड फंक्शन में माहिरा शर्मा को फैशनेबल कंटेस्टेंट का दादासाहेब फालके इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड 2020 मिला। इस मौके पर माहिरा को उनके स्टाइलिश लुक की वजह से अवॉर्ड मिला है। 

इस अंदाज में 'भुल भुलैया 2' की शूटिंग कर रहे कार्तिक आर्यन, मजेदार वीडियो में सामने आया लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed